Love Rashifal: ब्रह्म योग का 3 राशियों पर पड़ेगा शुभ प्रभाव, पक्की होगी शादी!

Love Rashifal 21 November 2024: कल का दिन प्यार और रोमांस के मामले में आपका कैसा रहेगा और इस दिन को कैसे आप खास बना सकते हैं, इस बारे में जानने के लिए पढ़ें 21 नवंबर 2024 का लव राशिफल।

Love Rashifal 21 November 2024

लव राशिफल 21 नवंबर 2024

Love Rashifal 21 November 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में 9 ग्रहों का उल्लेख है, जो समय-समय पर राशि और नक्षत्र परिवर्तन करते हैं। 9 ग्रहों में शुक्र एक ऐसा ग्रह है, जिसे प्रेम का कारक माना जाता है। जब भी शुक्र देव गोचर करते हैं, तो उसके कारण शुभ और अशुभ योग का निर्माण होता है। प्रत्येक योग का गहरा प्रभाव 12 राशियों के प्रेम जीवन पर पड़ता है।

विज्ञापन

वैदिक पंचांग के अनुसार, कल मार्गशीर्ष माह की कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि है। साथ ही ब्रह्म योग का निर्माण हो रहा है, जिसका गहरा प्रभाव 12 राशियों के जातकों की लव लाइफ पर पड़ेगा। चलिए अब जानते हैं कल यानी 21 नवंबर 2024 का लव राशिफल।

विज्ञापन

मेष राशि

रिलेशनशिप में मौजूद जातक की साथी से लड़ाई हो सकती है, जिसके कारण मूड खराब रहेगा। जिन लोगों की शादी हो चुकी है, उनकी भी पार्टनर से अनबन होने की संभावना है।

शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

शुभ अंक- 2

वृषभ राशि

जिन लोगों के माता-पिता उनकी शादी के लिए एक योग्य वर की तलाश कर रहे हैं, उनकी खोज कल पूरी हो सकती है। शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद जातक को साथी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आप दोनों एक दूसरे को अच्छे से जान पाएंगे।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 6

विज्ञापन

मिथुन राशि

शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद जातक साथी के साथ डेट पर जा सकते हैं। जहां आप दोनों की लड़ाई हो सकती है। सिंगल जातकों के लिए दोपहर से पहले शादी का रिश्ता आ सकता है।

शुभ रंग- पिंक

विज्ञापन

शुभ अंक- 4

कर्क राशि

सिंगल जातकों के पिता जी उनका रिश्ता तय कर सकते हैं। शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच घरवालों की वजह से लड़ाई होने की संभावना है।

विज्ञापन

शुभ रंग- भूरा

शुभ अंक- 9

विज्ञापन

सिंह राशि

शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद कपल का दिन सामान्य रहेगा। बहरहाल, अगर आप अपने साथी के साथ कहीं बाहर जाएंगे, तो इससे आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा। इसके अलावा दिन भी यादगार रहेगा। जिन लोगों के माता-पिता उनकी शादी के लिए रिश्ता ढूंढ रहे हैं, उनकी खोज कल समाप्त हो सकती है।

शुभ रंग- नारंगी

विज्ञापन

शुभ अंक- 3

कन्या राशि

शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच दोपहर तक परिस्थिति अनुकूल रहेगी। लेकिन उसके बाद साथी से लड़ाई होने की संभावना है।

विज्ञापन

शुभ रंग- ऑरेंज

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

तुला राशि

कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का पार्टनर डेट का प्लान बना सकता है। शादीशुदा कपल को अकेले में समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे आप दोनों के बीच प्यार बढ़ेगा।

शुभ रंग- आसमानी

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि

शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद जातकों का दिन शाम तक सही रहेगा, लेकिन उसके बाद कपल के बीच अनबन होने की संभावना है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पीला

शुभ अंक- 1

विज्ञापन

धनु राशि

अगर आप कमिटेड रिलेशनशिप में हैं, तो रोमांस के मामले में कल का दिन आपका यादगार रहने वाला है। प्रेम जीवन में खुशियों का आगमन होगा। शादीशुदा कपल को साथी के साथ अकेले में वक्त बिताने का भरपूर समय मिलेगा।

शुभ रंग- काला

विज्ञापन

शुभ अंक- 7

मकर राशि

हाल ही में जिन लोगों की शादी हुई है या जो लोग रिलेशनशिप में आए हैं, उन्हें साथी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। सिंगल जातकों को रिश्ता पिता जी के आशीर्वाद से तय हो सकता है।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 5

विज्ञापन

कुंभ राशि

सिंगल जातकों के लिए उनका भाई शादी का रिश्ता लेकर आ सकता है। शादीशुदा और कमिटेड रिलेशनशिप में मौजूद कपल के बीच रोमांस का स्तर बढ़ेगा। साथ में वक्त बिताने से सब कुछ सही हो जाएगा।

शुभ रंग- गुलाबी

विज्ञापन

शुभ अंक- 8

मीन राशि

दोपहर बाद का समय कमिटेड रिलेशनशिप और शादीशुदा कपल के लिए थोड़ा तनावपूर्ण रहेगा। पुरानी बातों को लेकर झगड़ा हो सकता है, जिसके कारण सिर दर्द की समस्या बनी रहेगी।

विज्ञापन

शुभ रंग- पिंक

शुभ अंक- 2

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ