Surya Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। माना जाता है कि जब किसी जातक की कुंडली में सूर्य की स्थिति ठीक होती है तो व्यक्ति समाज में मान-सम्मान पाता है। लेकिन वहीं कुंडली में सूर्य की स्थिति कमजोर होती है, तो व्यक्ति का कोई अस्तित्व नहीं रहता है। उसे सभी जगह अपमानित होना पड़ता है।
बता दें कि सूर्य जब भी अपनी राशि परिवर्तन करते हैं या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो पृथ्वी पर मौजूद प्राणियों पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। बता दें कि 20 फरवरी यानी 8 दिन बाद सूर्य देव अपना नक्षत्र परिवर्तन करने वाले हैं। सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन करने से सभी राशियों पर कुछ न कुछ प्रभाव पड़ेगा। आज इस खबर में जानेंगे कि सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन से किन–किन राशियों पर क्या-क्या प्रभाव पड़ेगा।
यह भी पढ़ें- बसंत पंचमी के दिन करें राशि अनुसार ये खास उपाय, मां सरस्वती पूरी करेंगी मनोकामना
मेष राशि
मेष राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन बेहद शुभ माना जा रहा है। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनको 8 दिन बाद नौकरी से संबंधित कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। साथ ही आय में वृद्धि भी हो सकती है। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।
यह भी पढ़ें- शादी में हो रही है देरी तो बसंत पंचमी के दिन करें बादाम की माला के चमत्कारी उपाय
मिथुन राशि
मिथुन राशि वाले लोगों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन अनुकूल साबित होगा। जो लोग कारोबार करना चाहते हैं, उनके लिए यह समय बहुत ही शुभ और लाभकारी है। इस समय कारोबार की शुरुआत कर सकते हैं। कारोबार की शुरू होते ही आपको फायदे देखने को मिलेंगे। आप कामों से सीनियर का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेंगे। जिससे ऑफिस में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
तुला राशि
8 दिन बाद सूर्य देव के नक्षत्र परिवर्तन करने से तुला राशि वाले लोगों को करियर में अचानक सफलता देखने को मिलेगी। जो लोग दूर जाकर पढ़ाई करने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए यह समय बहुत ही शुभ है। आपको हर कार्य में सफलता मिल सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है।
यह भी पढ़ें- मेष से लेकर मीन राशि वालों को मिलेगी करियर में सफलता, पढ़ें साप्ताहिक राशिफल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
आज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
16 hrs agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
1 day agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
2 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
3 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoदशहरा पर 5 राशियों के लिए धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoकिन्हें होगा फायदा, किसे हो सकता है नुकसान, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoमेष, तुला समेत 5 राशियों को होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines