हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Lucky Zodiac Signs: मिथुन समेत 3 राशियों पर मेहरबान होंगी लक्ष्मी जी, भद्र-बुधादित्य राजयोग से चमकेगी तकदीर

Lucky Zodiac Signs: 15 जून 2026 को ग्रहों के राजा ‘सूर्य’ मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे, जिसके साथ ही बुधादित्य राजयोग बनेगा. वहीं, भद्र राजयोग इस समय बना हुआ है. चलिए जानें किन 3 राशियों के लोगों के लिए ये गोचर व राजयोग अच्छे रहेंगे.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Lucky Zodiac Signs: ग्रहों के राजा ‘सूर्य’ 15 जून 2026 को दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जहां पर पहले से ग्रहों के राजकुमार बुध मौजूद हैं. ऐसे में सूर्य और बुध ग्रह की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा. इसके अलावा बुध के अपनी ही राशि मिथुन में होने से भद्र राजयोग बन रहा है. ऐसे में आने वाले दिनों में कुछ राशियों को चौतरफा लाभ होने के योग हैं. इन 3 राशियों में आपकी राशि भी शामिल है या नहीं, चलिए इस बारे में जानते हैं.

मिथुन राशि (Gemini)-

बड़े भाई की तरफ से आर्थिक सहयोग मिलने के कारण आप किसी बड़ी मुसीबत में फंसने से बच जाएंगे. इसके अलावा घर में मेहमानों के आने से अशांति का माहौल दूर होगा. साथ ही आप अपनी माता के साथ दिल की बात कर पाएंगे. अगर आप किसी जमीन को खरीदने के लिए लंबे वक्त से प्रयास कर रहे हैं तो अब आपको इस कार्य में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं.

कन्या राशि (Virgo)-

जिन लोगों ने नई जॉब के लिए अप्लाई किया हुआ है, उन्हें वहां से पॉजिटिव Response मिल सकता है. उम्मीद है कि इस बार आपकी नौकरी लग जाएगी और सैलरी भी बढ़िया मिलेगी. जिन लोगों का खुद का काम है, उन्हें अपनी मेहनत का फल मिलेगा. इसके अलावा घर का माहौल अशांति की जगह खुशियों से भरा रहेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Numerology: जन्म तिथि में 13 होना क्यों है खास? श्रीराम के जीवन की तरह रातों-रात बदल जाती है जिंदगी, जानें रहस्य

कुंभ राशि (Aquarius)-

खर्चों पर नियंत्रण रखने से बजट नहीं बिगड़ेगा. साथ ही आर्थिक परेशानियों का सामना आप नहीं करेंगे. इसके अलावा कुंडली में लंबी दूरी की सुखद यात्रा का योग बन रहा है. अगर आपकी किसी खास दोस्त से बोलचाल बंद है तो दोस्ती फिर से होने की संभावना है. इसके अलावा आपका रिश्ता अपने पिता से मजबूत होगा क्योंकि आपको उनके साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Signs From Crows: कौआ सिर छूकर जाए तो क्या होता है? पितृ नाराज हैं या खुश, यहां जानें संकेत

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola