Surya Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह जब किसी राशि में प्रवेश करते हैं तो संक्रांति पर्व मनाया जाता है। इस तरह से साल में कुल 12 संक्रांति मनाई जाती है। वर्तमान में सूर्य ग्रह, मेष राशि में विराजमान हैं और 15 मई को वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में वृषभ संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन गंगा स्नान, दान और उपाय करने का खास महत्व होता है। वृषभ राशि में सूर्य गोचर से कुछ राशि के जातकों की जिंदगी में सूर्य के तेज जैसी चमक हो सकती है। द्रिक पंचांग के अनुसार 15 मई, बृहस्पतिवार को रात 12 बजकर 20 मिनट पर वृषभ राशि में सूर्य गोचर करेंगे। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए सूर्य गोचर सकारात्मक बदलाव के साथ रहेगा?
वृषभ राशि
वृषभ राशि के लोगों के लिए सूर्य गोचर करना बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। नौकरी करने वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। तरक्की की ओर आपकी प्लानिंग रहेगी। कार्यक्षेत्र में लोगों का डटकर सामना करेंगे। धन वृद्धि के योग बनेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपकी योजनाएं काम की साबित हो सकती है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए समय उत्तम रहेगा। धन वृद्धि के योग बनेंगे और आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। सामाजिक तौर पर मान-सम्मान बढ़ेगा। थोड़ा-बहुत काम का तनाव हो सकता है, लेकिन खुद को साबित कर पाने में सक्षम रहेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की तारीफ की जा सकती है। पारिवारिक कलह से दूरी बनाकर रखेंगे। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है।
ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope: नौकरी, व्यापार, करियर के मामले में कैसा रहेगा ये सप्ताह? जानें साप्ताहिक राशिफल और भाग्यफल
मकर राशि
मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य गोचर शुभ फलदायक रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आखिर में सफलता हासिल कर सकेंगे। विवादों से दूर रहने में भलाई है। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
12 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
13 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
15 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
18 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines