---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Surya Gochar 2025: 15 मई से 3 राशियों के चमकेंगे किस्मत के सितारे, वृषभ राशि में सूर्य गोचर

Surya Gochar 2025: 15 मई को वृषभ राशि में सूर्य गोचर करेंगे जिससे 3 राशि के लोगों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं?

---विज्ञापन---

Surya Gochar 2025: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह जब किसी राशि में प्रवेश करते हैं तो संक्रांति पर्व मनाया जाता है। इस तरह से साल में कुल 12 संक्रांति मनाई जाती है। वर्तमान में सूर्य ग्रह, मेष राशि में विराजमान हैं और 15 मई को वृषभ राशि में प्रवेश करने वाले हैं। ऐसे में वृषभ संक्रांति मनाई जाएगी। इस दिन गंगा स्नान, दान और उपाय करने का खास महत्व होता है। वृषभ राशि में सूर्य गोचर से कुछ राशि के जातकों की जिंदगी में सूर्य के तेज जैसी चमक हो सकती है। द्रिक पंचांग के अनुसार 15 मई, बृहस्पतिवार को रात 12 बजकर 20 मिनट पर वृषभ राशि में सूर्य गोचर करेंगे। आइए जानते हैं किन राशियों के लिए सूर्य गोचर सकारात्मक बदलाव के साथ रहेगा?

वृषभ राशि

वृषभ राशि के लोगों के लिए सूर्य गोचर करना बहुत लाभकारी साबित हो सकता है। नौकरी करने वालों के लिए अच्छा समय रहेगा। तरक्की की ओर आपकी प्लानिंग रहेगी। कार्यक्षेत्र में लोगों का डटकर सामना करेंगे। धन वृद्धि के योग बनेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपकी योजनाएं काम की साबित हो सकती है। समाज में मान-सम्मान में वृद्धि हो सकती है।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए समय उत्तम रहेगा। धन वृद्धि के योग बनेंगे और आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। सामाजिक तौर पर मान-सम्मान बढ़ेगा। थोड़ा-बहुत काम का तनाव हो सकता है, लेकिन खुद को साबित कर पाने में सक्षम रहेंगे। कार्यक्षेत्र में काम की तारीफ की जा सकती है। पारिवारिक कलह से दूरी बनाकर रखेंगे। छात्रों के लिए समय अच्छा रहेगा। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- Weekly Horoscope: नौकरी, व्यापार, करियर के मामले में कैसा रहेगा ये सप्ताह? जानें साप्ताहिक राशिफल और भाग्यफल

---विज्ञापन---

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए सूर्य गोचर शुभ फलदायक रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि हो सकती है। नौकरी करने वालों के लिए समय अच्छा रहेगा। नई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है, लेकिन आखिर में सफलता हासिल कर सकेंगे। विवादों से दूर रहने में भलाई है। संतान से सुख की प्राप्ति होगी। कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: May 13, 2025 09:17 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola