ज्योतिष शास्त्र में सूर्य ग्रह को ग्रहों के राजा का स्थान दिया गया है। ये एक शुभ ग्रह है, जिसकी कृपा से व्यक्ति को जीवन की हर खुशी मिलती है। सूर्य देव व्यक्ति को अच्छी त्वचा प्रदान करने के साथ-साथ करियर में सफलता, प्यार और मानसिक शांति आदि का वरदान देते हैं। हालांकि जब-जब सूर्य की चाल में बदलाव होता है तो उसका असर लोगों की जिंदगी पर देखने को मिलता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार, 6 जुलाई 2025 को प्रात: काल 05 बजकर 55 मिनट पर सूर्य देव पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे।
पुनर्वसु नक्षत्र कर्क राशि में आता है, जिसके स्वामी ग्रह गुरु (बृहस्पति) हैं। जबकि इसकी राशि बुध है। चलिए जानते हैं इस बार सूर्य के इस गोचर के शुभ प्रभाव के कारण किन-किन राशिवालों का भाग्य चमकने वाला है। साथ ही आपको हर एक राशि के लकी रंग और उपायों के बारे में जानने को मिलेगा।
मेष राशि
मेष राशि को सूर्य की प्रिय राशियों में से एक माना जाता है, जिसके जातकों के ऊपर 6 जुलाई 2025 को होने वाला गोचर का शुभ प्रभाव पड़ने वाला है। उम्मीद है कि आप अपने नाम पर नई संपत्ति खरीदेंगे। इसके अलावा वाहन का सुख भी कुंडली में है। ससुरालवालों से किसी बात को लेकर अनबन चल रही है तो उसका हल निकल जाएगा।
- उपाय- तांबे की चीजों का दान करें।
- लकी रंग- सुनहरा
ये भी पढ़ें- Shukra Gochar 2025: जून में शुक्र की दोहरी चाल से 3 राशियों को होगा लाभ, जानें कब-कब होगा नक्षत्र गोचर?
सिंह राशि
मेष के अलावा सिंह राशि के जातकों के ऊपर भी सूर्य की विशेष कृपा रहती है। इस बार भी सूर्य का गुरु के नक्षत्र में गोचर करना सिंह राशिवालों के लिए बढ़िया रहेगा। फिजूलखर्ची में कमी आने के साथ-साथ बचत बढ़ेगी। उम्मीद है कि जुलाई के महीने में दुकानदार पिता के आशीर्वाद से नया घर खरीद लेंगे। लोन के लिए अप्लाई करने की सोच रहे हैं तो जल्द वो पास हो जाएगा।
- उपाय- रोजाना एक माला पर सूर्य देव के नाम का जाप करें।
- लकी रंग- नारंगी
धनु राशि
6 जुलाई 2025 को होने वाला सूर्य का नक्षत्र गोचर धनु राशि के लोगों के लिए बेहद अच्छा रहने वाला है। जिन लोगों ने हाल ही में किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए एग्जाम दिए हैं, उन्हें सूर्य देव के आशीर्वाद से जल्द गुड न्यूज सुनने को मिलेगी। कारोबारियों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। साथ ही घर के मुखिया की सेहत में सुधार होगा।
- उपाय- सूर्य के बीच मंत्र का जाप करें।
- लकी रंग- पीला
ये भी पढ़ें- Video: 18 अक्टूबर से पहले इस राशि के लोगों को मिल सकती है कर्ज से मुक्ति, गुरु की रहेगी असीम कृपा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मकर राशि वालों को होगी परेशानियां, 5 दिसंबर के बाद बिगड़ेगी सेहत
5 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए बन रहे धनलाभ के योग, पढ़ें बुधवार का राशिफल
7 hrs agoमां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
1 day agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
1 day agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
3 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
3 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
3 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines