ग्रहों के राजा सूर्य 25 मई को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। इस दिन सूर्य देव सुबह 9 बजकर 40 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में कदम रखेंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को जहां उच्च पद, मान-सम्मान, आत्मा, नेतृत्व क्षमता और अधिकार का दाता माना गया है, वहीं रोहिणी नक्षत्र को 27 नक्षत्रों में चौथा स्थान प्राप्त है। ये नक्षत्र वृषभ राशि में आता है और इसके स्वामी चंद्र देव हैं।
नवग्रहों में महत्वपूर्ण स्थान रखने वाले चंद्र ग्रह को सुख, चंचलता, माता, विचार और मन का दाता माना जाता है। जिन लोगों का जन्म रोहिणी नक्षत्र में होता है, वो सुंदर होते हैं और उनका स्वभाव शांत होता है। चलिए जानते हैं चंद्र के नक्षत्र में सूर्य गोचर से किन-किन राशियों का भाग्य चमक सकता है।
मेष राशि
सूर्य गोचर के शुभ प्रभाव के कारण मेष राशि के जातकों के घर में खुशियों का आगमन होगा। युवा वर्ग अपने करियर को लेकर सीरियस होंगे। नौकरीपेशा जातकों को मनचाही कंपनी से जॉब का ऑफर मिल सकता है। कारोबारी और दुकानदारों को अपने काम पर ध्यान देना होगा। अपनी कमियों पर काम करेंगे तो उसका सकारात्मक प्रभाव मुनाफे पर भी देखने को मिलेगा। इसके अलावा परिवारवालों के साथ घूमने के लिए समय भी निकालेंगे तो अच्छा रहेगा।
ये भी पढ़ें-Numerology: मुंहफट होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, बिना डरे कहते हैं अपनी बात!
कर्क राशि
सूर्य गोचर के प्रभाव के कारण चेहरे पर निखार आएगा। एलर्जी के कारण परेशान हैं तो बीमारी से छुटकारा मिलेगा। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होने से मन प्रसन्न रहेगा। जो लोग लंबे समय से एक ही कंपनी में काम कर रहे हैं, उन्हें अब अपनी मेहनत का फल मिलेगा। पद में वृद्धि होने की संभावना है। इसके अलावा बॉस आपको बोनस भी दे सकते हैं।
धनु राशि
युवा वर्ग यदि कला के क्षेत्र में अपना भाग्य आजमाते हैं, तो उन्हें यश और सम्मान दोनों की प्राप्ति होगी। विवाहित जातकों का दोस्तों के साथ घूमने-फिरने का प्लान बन सकता है। उम्रदराज जातक परिवार के हर सदस्य के साथ समय बिताएंगे, जिससे उन्हें अच्छा महसूस होगा। रिश्तेदारों से अनबन चल रही है तो सूर्य की कृपा से मनमुटाव दूर होंगे।
ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2025: जून में इन 3 राशियों के जीवन में आएगा भूचाल! शनि करेंगे उत्तराभाद्रपद नक्षत्र के दूसरे पद में गोचर
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
18 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines