---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Numerology: मुंहफट होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, बिना डरे कहते हैं अपनी बात!

प्रत्येक व्यक्ति का स्वभाव अलग होता है, जिनके बारे में उनकी जन्म तिथि की मदद से पता चल सकता है। चलिए जानते हैं उन तिथियों के बारे में, जिन पर जन्मे व्यक्ति मुंहफट होते हैं और बिना डरे अपनी बातों को रखते हैं।

---विज्ञापन---

कभी न कभी आपका उन लोगों से सामना जरूर हुआ होगा जो बोलने से पहले जरा-सा भी सोचते नहीं हैं। उनके दिमाग में जो आता है वो बोल देते हैं। इन लोगों की पर्सनैलिटी बोल्ड होती है और ये किसी से भी डरते नहीं हैं। हालांकि कई बार इन्हें अपने इस व्यवहार के कारण लोगों के ताने भी सुनने पड़ते हैं। अंक शास्त्र की मानें तो कुछ लोगों का स्वभाव जन्म से ही ऐसा होता है।

दरअसल, अंक शास्त्र में हर एक नंबर के महत्व और उसका व्यक्ति के जीवन पर कब और कैसे प्रभाव पड़ता है, उसके बारे में बताया गया है। आज हम आपको अंक शास्त्र की मदद से उन्हीं तिथियों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन पर जन्मे लोग मुंहफट होते हैं। जो बिना डरे अपनी बात को लोगों के सामने रखते हैं और कभी किसी की झूठी तारीफ नहीं करते हैं।

---विज्ञापन---

ये लोग होते हैं मुंहफट!

अंक शास्त्र के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी माह की 1, 22, 5, 14, 9, 26 या 17 तारीख को हुआ है, वो मुंहफट होते हैं। ये लोग जैसे होते हैं, वैसे ही लोगों के साथ बर्ताव करते हैं। न तो ये किसी की झूठी तारीफ करते हैं और न ही दिखावा करते हैं। ये लोग बिना डरे अपनी बात को लोगों के सामने रखते हैं और हमेशा सच का साथ देते हैं।

इसके अलावा इन लोगों की पर्सनैलिटी काफी बोल्ड होती है और ये आसानी से किसी की भी बातों में नहीं आते हैं। ये वो ही करते हैं जो इन्हें पसंद होता है।

---विज्ञापन---

कैसा होता है स्वभाव?

  • 1- जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 1 है, वो काफी बोल्ड होते हैं। ये लोग अपनी बातों को मन में नहीं रखते हैं, बल्कि बिना झिझक के कहते हैं।
  • 5 और 26- जिन लोगों की जन्म तिथि 5 या 26 है, वो दिमाग से तेज होते हैं। ये लोग अपनी बातों से पीछे नहीं हटते हैं। हालांकि इनका स्वभाव मजाकिया होता है।
  • 9- जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 9 है, वो काफी भावुक होते हैं। लेकिन ये लोग बिना डरे अपनी बातों को रखते हैं। इसी वजह से लोगों को इनका स्वभाव कई बार अच्छा नहीं लगता है।
  • 14 और 17- जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 14 या 17 है, वो निडर और दिमाग से तेज होते हैं। ये हमेशा लोगों का भला चाहते हैं और उनकी हित की बात ही करते हैं।
  • 22- जिन लोगों की डेट ऑफ बर्थ 22 है, उनका स्वभाव बहुत ही अच्छा होता है। इन लोगों को दिखावा करना पसंद नहीं होता है। इसके अलावा ये लोग कभी किसी की झूठी तारीफ नहीं करते हैं और न ही आसानी से किसी की बातों में आते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है

First published on: Apr 26, 2025 01:17 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola