हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Surya Gochar 2025: सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से इन 3 राशियों का होगा कल्याण, जानें किसकी चमकेगी किस्मत

Surya Nakshatra Parivartan 2025: ग्रहों की स्थिति में परिवर्तन से राशि के जातकों के जीवन पर प्रभाव पड़ता है. अब 24 अक्टूबर को सूर्य ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन होगा जिससे 3 राशियों को खास लाभ होगा. चलिए आपको इन तीन राशियों के बारे में बताते हैं.

विज्ञापन

Surya Gochar 2025: सूर्य ग्रह का नक्षत्र परिवर्तन 24 अक्टूबर को हो रहा है. सूर्य ग्रह चित्रा नक्षत्र से निकलकर स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे. इसके बाद सूर्य ग्रह 5 नवंबर तक स्वाति नक्षत्र में रहेंगे. सूर्य ग्रह का यह नक्षत्र परिवर्तन 24 अक्टूबर दिन शुक्रवार को सुबह 6 बजकर 48 मिनट पर हो रहा है. राहु के नक्षत्र स्वाति में सूर्य के प्रवेश करने से सभी राशि के जीवन पर इसका असर पड़ेगा. कई राशियों को इससे भाग्य का साथ मिलेगा. सूर्यदेव के नक्षत्र परिवर्तन से इन 3 राशियों का कल्याण होगा. चलिए आपको बताते हैं कि, सूर्य नक्षत्र परिवर्तन से किन राशियों को लाभ होगा.

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशियों को होगा लाभ

कुंभ राशि

सूर्य के नक्षत्र परिवर्तन से कुंभ राशि के जातकों को लाभ मिलेगा. आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा साथ ही हर कार्य में सफलता मिलेगी. आपकी कमाई के नए स्त्रोत बनेंगे. कारोबार में पहले से बेहतर स्थिति बनेगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Shadashtak Yog: अरुण और वरुण के साथ सूर्य बनाएंगे षडाष्टक योग, इन 3 राशियों की बढ़ेंगी चुनौतियां, जानें उपाय

धनु राशि

विज्ञापन

सूर्य के स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करने से धनु राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलेगा. नौकरीपेशा लोगों को इससे लाभ होगा. आय में वृद्धि होगी और ऑफिस में नई जिम्मेदारी मिलेंगी. व्यापार में भी आपको लाभ होगा साथ ही वाहन और प्रोपर्टी खरीदने के योग बन रहे हैं.

तुला राशि

विज्ञापन

तुला राशि के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी सिद्ध होगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और साथ ही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. आय में वृद्धि होगी. तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन करना शुभ रहने वाला है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola