Shadashtak Yog: 23 अक्टूबर, 2025 से ग्रहों के स्वामी सूर्य के साथ एक नहीं बल्कि दो ग्रह एक साथ 150° डिग्री की कोणीय स्थिति बना रहे हैं. ये दोनों ग्रह हैं, अरुण (Uranus) और वरुण (Neptune). ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों के बीच के 150° डिग्री की कोणीय स्थिति को षडाष्टक योग कहा जाता है. यह योग तब बनता है, जो ग्रह एक-दूसरे से छठे (षड) और आठवें (अष्ट) भाव में होते हैं. ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, सूर्य के साथ अरुण-वरुण का यह षडाष्टक योग एक दुर्लभ ज्योतिषीय घटना है. इसका असर सभी राशियों के जातकों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों के लिए यह प्रतिकूल साबित हो सकता है. आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और किन ज्योतिष उपायों से इससे राहत मिल सकती है?
मेष राशि
यह समय मानसिक तनाव और कार्यस्थल पर रुकावटों से भरा हो सकता है. वर्कप्लेस पर कालीग के साथ टकराव या असहमति की स्थिति बन सकती है. घर-परिवार में किसी बात को लेकर मतभेद संभव हैं. आर्थिक मामलों में भी थोड़ा संयम बरतने की ज़रूरत है. किसी पुराने निर्णय पर संशय उत्पन्न हो सकता है.
करें ये उपाय: नियमित ध्यान करें और हनुमान चालीसा का पाठ करें. चंदन या लाल वस्त्र का दान लाभकारी रहेगा.
कर्क राशि
इस योग के प्रभाव से पारिवारिक जीवन में अस्थिरता आ सकती है. विशेषकर माता-पिता या बच्चों से जुड़े निर्णयों में उलझन हो सकती है. स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें, पुरानी कोई परेशानी उभर सकती है. धन के लेन-देन में सावधानी रखें, खासकर उधार से बचें. मन में बार-बार नकारात्मक विचार आ सकते हैं.
करें ये उपाय: सुबह गंगाजल से स्नान करें या उसका छिड़काव करें. शांत वातावरण में योग या प्राणायाम करें.
वृश्चिक राशि
यह समय करियर में चुनौतीपूर्ण निर्णय लेने की घड़ी हो सकती है. घर और ऑफिस में सीनियर लोगों के साथ अनबन या काम का दबाव बढ़ सकता है. साझेदारी या विवाह संबंधों में मतभेद उभर सकते हैं. आत्मविश्वास में कमी और झुंझलाहट महसूस हो सकती है. सामाजिक छवि पर असर पड़ने की संभावना भी है, इसलिए वाणी पर नियंत्रण रखें.
करें ये उपाय: सूर्य को जल अर्पित करें और हरे रंग की वस्तु का दान करें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.