Surya Gochar: वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, ग्रहों के राजा सूर्य का वृषभ से मिथुन राशि में प्रवेश रविवार 15 जून, 2025 की सुबह में 6:52 AM बजे होगा। इस खगोलीए घटना को मिथुन संक्रांति कहते हैं, जो एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना मानी जाती है। इस दिन से ‘मिथुन सौर मास’ की शुरुआत होती है, जो लगभग एक महीने तक चलता है। जहां तक मौसम की बात है, मिथुन संक्रांति का उस पर विशेष प्रभाव पड़ता है। इस समय सूर्य ग्रीष्म ऋतु के मध्य में स्थित होते हैं और धरती, विशेषकर उत्तरी गोलार्ध, भीषण गर्मी से तप रही होती है।
मिथुन संक्रांति का ज्योतिषीय महत्व
मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह है। मिथुन संक्रांति यानी सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश से वाणी, संचार, व्यापार, लीडरशिप और शिक्षा के क्षेत्रों में सक्रियता बढ़ती है। यह समय बुद्धि, तर्क और नेटवर्किंग को सशक्त करता है। सूर्य का मिथुन राशि में प्रवेश परिवर्तन और नवीन आरंभ का सूचक होता है, विशेष रूप से उन लोगों के लिए जो मीडिया, लेखन, विपणन, और तकनीकी क्षेत्रों से जुड़े हैं।
ये भी पढ़ें: हथेली पर दिखें ये रेखाएं और चिह्न तो नसीब में पैसा ही पैसा, सफलता भी चूमेगी आपके कदम
मिथुन राशि में सूर्य गोचर का राशियों पर असर
सूर्य जब मिथुन राशि में गोचर करते हैं, तो इसका प्रभाव सभी 12 राशियों पर अलग-अलग होता है। इस गोचर के दौरान संचार, व्यापार, शिक्षा, राजनीतिक और सामाजिक संबंधों से जुड़े विषय अधिक सक्रिय हो जाते हैं। आइए जानते हैं कि सूर्य का यह गोचर किन 5 राशियों के जातकों के लिए लिए सबसे अधिक फलदायी रहने के योग बना रहा है?
वृषभ राशि
सूर्य ग्रह के मिथुन राशि में गोचर से वृषभ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आने की संभावना है। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं। पूर्व में किया गया निवेश अब लाभ देना शुरू करेगा। आपके बोलने के ढंग में आकर्षण और प्रभावशीलता आएगी, जिससे न केवल पारिवारिक संबंधों में सामंजस्य बढ़ेगा, बल्कि आप सामाजिक और व्यावसायिक रूप से भी आगे बढ़ेंगे। आपकी बातों को लोग ध्यान से सुनेंगे और उसका असर होगा। परिवार में बुजुर्गों के साथ संवाद को बेहतर बनाना और उनके अनुभवों से सीखना आपके लिए लाभदायक रहेगा। यह समय वित्तीय योजना बनाने और बचत को सुदृढ़ करने के लिए उपयुक्त है।
मिथुन राशि
आपकी अपनी ही राशि यानी मिथुन में सूर्य का प्रवेश होना एक बहुत सशक्त और सकारात्मक गोचर माना जाता है। यह गोचर आपके लग्न भाव में हो रहा है, जो आत्मबल, व्यक्तित्व, स्वास्थ्य और सार्वजनिक छवि से संबंधित है। इस समय आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप अपने कार्यों में नेतृत्व की भूमिका निभाने लगेंगे। समाज में आपकी प्रतिष्ठा और प्रभाव में वृद्धि होगी। जिन लोगों से आप मिलते हैं, वे आपकी बातों और दृष्टिकोण से प्रभावित होंगे। करियर के लिहाज़ से यह समय नई शुरुआत करने या किसी पुराने कार्य में नयी दिशा देने के लिए अनुकूल रहेगा। यदि आप लंबे समय से किसी फिटनेस या हेल्थ प्लान को टालते आ रहे थे, तो अब उसे शुरू करने का आदर्श समय है।
सिंह राशि
सूर्य आपकी राशि के स्वामी हैं, जो अब मिथुन राशि में है। इस गोचर से आपको लाभ होगा। आपकी योजनाओं और नेटवर्किंग पर असर होगा, जो आपके लिए अत्यंत सकारात्मक और फलदायक समय रहेगा। आपकी पुरानी योजनाएं साकार हो सकती हैं, और जिन लाभों की आपने अपेक्षा की थी, वे अब वास्तविक रूप ले सकते हैं। करियर में उन्नति, प्रमोशन या किसी नए प्रोजेक्ट पर काम शुरू करने का अच्छा समय है। आपके मित्र, संपर्क और उच्च अधिकारी भी इस समय आपके लिए सहायक सिद्ध होंगे। नेटवर्किंग से जुड़े कार्यों में भागीदारी बढ़ सकती है। आपके सामाजिक व प्रोफेशनल सर्कल में प्रसिद्धि और सम्मान मिलेगा। अहंकार से बचें और साथियों के सहयोग की कद्र करें।
तुला राशि
सूर्य का बुध की राशि में गोचर करना तुला राशि के जातकों के लिए भाग्य का दरवाज़ा खोलने वाला हो सकता है। यदि पिछले कुछ समय से कोई कार्य अटका हुआ था या मनचाही सफलता नहीं मिल रही थी, तो अब उसमें गति आने की संभावना बन रही है। धार्मिक यात्रा या किसी गुरु का मार्गदर्शन आपके जीवन को नई दिशा दे सकता है। हायर एजुकेशन, रिसर्च, विदेश यात्रा या किसी विशिष्ट ज्ञान की ओर आपका रुझान बढ़ेगा। आपकी छवि एक समझदार व्यक्ति के रूप में बनेगी। आलस को छोड़ना और समय का सही उपयोग करना इस समय को और भी फलदायी बना देगा। घर के बुजुर्गों का आशीर्वाद जरूर लें।
धनु राशि
सूर्य यह गोचर धनु राशि के जातकों की साझेदारियों और रिश्तों को सशक्त बनाएगा। यदि आप व्यवसाय में हैं, तो किसी नए साझेदार के साथ जुड़ने का अच्छा अवसर प्राप्त हो सकता है। मिल-जुलकर कार्य करने से लाभ मिलेगा। वैवाहिक जीवन में सामंजस्य बढ़ेगा और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। विवाह योग्य जातकों के लिए यह समय उत्तम प्रस्ताव मिलने का हो सकता है। सामाजिक रूप से आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और आप दूसरों के साथ खुलकर संवाद करेंगे। हालांकि, आपको यह ध्यान रखना होगा कि संबंधों में पारदर्शिता और विश्वास बनाए रखें। किसी भी रिश्ते में अधीरता या अहंकार न आने दें, विशेष रूप से प्रोफेशनल साझेदारियों में।
ये भी पढ़ें: गहने-आभूषण पहनने के लिए नाक और कान में कब करवाएं छेद, जानें धार्मिक मान्यताएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
लीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
10 hrs agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
13 hrs ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
1 day agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
2 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
2 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शुक्रवार को भद्रा का साया, जानिए कैसा बीतेगा सभी का दिन, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines