Surya Gochar: नए साल से पहले सूर्य चमकाएंगे इन 3 राशियों का भाग्य, शुक्र ग्रह भी होंगे मेहरबान!

Surya Gochar: नए साल 2025 के आने से पहले, सूर्य देव शुक्र ग्रह के स्वामित्व वाले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। यह एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है क्योंकि सूर्य और शुक्र दोनों ही ग्रह बहुत शक्तिशाली हैं। इनका संयोग हर राशि पर गहरा प्रभाव डालेगा, लेकिन इससे 3 राशियों के भाग्य का सितारा बुलंदियों पर हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

surya-gochar-purvashadha-nakshatra

Surya Gochar: नए साल 2025 के आगमन से पहले ही ज्योतिष की दुनिया में एक महत्वपूर्ण घटना घटित होने जा रही है। दिसंबर 2024 माह के अंतिम दिनों में, सूर्य देव, जो कि ग्रहों के राजा हैं, शुक्र ग्रह के स्वामित्व वाले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। सूर्य और शुक्र दोनों ही ग्रह बहुत शक्तिशाली हैं। सूर्य आत्मबल, नेतृत्व और ऊर्जा प्रदान करने वाले ग्रह हैं, जबकि शुक्र प्रेम, धन और सुख-सुविधाओं के कारक यानी स्वामी और नियंत्रक ग्रह हैं। वैदिक ज्योतिष के अनुसार, जब ये दोनों ग्रह ऐसा योग बनाते हैं, तो एक शक्तिशाली संयोग बनता है। इनका संयोग हर राशि पर गहरा प्रभाव डालेगा, लेकिन इससे 3 राशियों के भाग्य का सितारा बुलंदियों पर हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में सूर्य गोचर का राशियों पर असर

वैदिक ज्योतिष की गणितीय गणना के अनुसार, 29 दिसंबर, 2024 की आधी रात में 12 बजकर 34 मिनट पर सूर्यदेव मूल नक्षत्र से निकल कर पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में गोचर करेंगे। 2025 के आगमन से पहले सूर्य देव शुक्र ग्रह के स्वामित्व वाले पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में विराजमान होने की यह ज्योतिषीय घटना, विशेष रूप से तीन राशियों के लिए, सकारात्मक बदलाव लाएगी। आइए जानते हैं, इन राशियों का विस्तार से राशिफल।

विज्ञापन

सिंह राशि

सूर्य देव का पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश करना सिंह राशि वालों के लिए बेहद शुभ संकेत है। क्योंकि सिंह राशि पर सूर्य देव का स्वामित्व है, इसलिए इस गोचर का प्रभाव सिंह राशि वालों पर सीधा और सकारात्मक पड़ेगा। आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा और आप किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे। आपकी नेतृत्व क्षमता में निखार आएगा और आप दूसरों को प्रेरित करने में सक्षम होंगे। इस दौरान आपके पास धन कमाने के नए अवसर आएंगे। व्यापार में वृद्धि होगी। शेयर बाजार, प्रॉपर्टी या अन्य निवेशों से आपको अच्छा लाभ हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन के योग बनेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आप आर्थिक रूप से स्वतंत्र महसूस करेंगे। आपके करियर में उल्लेखनीय प्रगति होगी। आपकी मेहनत और लगन रंग लाएगी। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का योग सामने आएंगे।

विज्ञापन

तुला राशि

शुक्र ग्रह के प्रभाव से तुला राशि को विशेष लाभ मिलेगा, क्योंकि इस राशि के स्वामी स्वयं शुक्रदेव हैं। सूर्य गोचर के असर से आपके गुणों में निखार आएगा। व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएंगे और आप अधिक परिपक्व बनेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा और लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। व्यापारियों को बड़ा लाभ होगा। कला, फैशन, और डिज़ाइन के क्षेत्र से जुड़े व्यवसायियों को विशेष सफलता और लाभ मिलने की संभावना है। रुका हुआ पैसा मिलेगा। आप प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं और इसमें आपको सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति से लाभ हो सकता है। आपके पारिवारिक और सामाजिक संबंध मजबूत होंगे। रिश्तों में मधुरता आएगी। शादी के योग बन सकते हैं। आप पुरानी बीमारियों से मुक्ति पा सकते हैं और आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। आपका शरीर स्वस्थ और ऊर्जावान रहेगा।

धनु राशि

पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र का स्वामित्व: धनु राशि के जातकों के लिए सूर्यदेव का यह लिए नक्षत्र गोचर विशेष शुभ साबित हो सकता है। आप धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों में रुचि लेंगे। इससे सामाजिक प्रतिष्ठा, समाज में मान-सम्मान और पहचान बढ़ेगी। धार्मिक यात्राओं का भी योग बनेगा। नौकरीपेक्षा जातकों के जीवन में प्रगति होगी। आपको उच्च पदों पर नियुक्ति या नई नौकरी के अवसर प्राप्त हो सकते हैं। व्यापार में नई रणनीति अपनाने से लाभ होगा। साथ ही निवेश और बचत में वृद्धि होगी। स्टूडेंट जातकों के लिए यह उनका गोल्डन टाइम साबित होगा। आपको विदेश में नौकरी या पढ़ाई का अवसर मिलेगा। शुक्र की कृपा से आपके लिए सुख-समृद्धि के साधन बढ़ेंगे। पारिवारिक जीवन और लव लाइफ शानदार रहेगी। रिलेशनशिप में रोमांस का रोमांच बढ़ेगा। पार्टनर के साथ लंबी छुट्टी पर जा सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ