Surya Gochar 2024: सूर्य गोचर से 3 राशियों की होगी बल्ले-बल्ले! विशाखा नक्षत्र में किया प्रवेश

Surya Gochar 2024: ग्रहों के राजा सूर्य ने विशाखा नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है, जिसका अच्छा प्रभाव 3 राशियों पर देखने को मिल रहा है, आइए जानते हैं वो खुशकिस्मत राशियां कौन-कौन सी हैं?

Surya Gochar 2024 3 zodiac signs will be lucky due to Sun transit Entered Vishakha Nakshatra

सूर्य गोचर

Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन या नक्षत्र परिवर्तन करता है तो इसका असर 12 राशियों पर अलग-अलग तरह से अच्छा और बुरा दोनों पड़ सकता है। 6 नवंबर को सुबह 8 बजकर 56 मिनट पर ग्रहों के राजा सूर्य ने नक्षत्र परिवर्तन कर लिया है और वो विशाखा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं। स्वाति नक्षत्र में विराजमान सूर्य ग्रह ने विशाखा नक्षत्र में प्रवेश कर लिया है और इस नक्षत्र में 19 नवंबर तक विराजमान रहने वाले हैं।

विज्ञापन

इसके बाद सूर्य ग्रह द्वारा अगला नक्षत्र परिवर्तन 19 नवंबर, मंगलवार को किया जाएगा। इस दौरान वो दोपहर 03 बजकर 03 मिनट पर विशाखा नक्षत्र से अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। हालांकि, इससे पहले 12 राशियों में से 3 राशियों को लाभ होने वाला है। आइए जानते हैं वो राशियां कौन सी हैं जिनके लिए सूर्य का विशाखा नक्षत्र प्रवेश करना लाभकारी रहने वाला है?

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि के लिए सूर्य का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करना बहुत उत्तम साबित हो सकेगा। बच्चों से कुछ अच्छा सुनने को मिल सकता है। पति-पत्नी के बीच का संबंध सुधरेगा। आपसी प्यार बढ़ेगा। समाज में आपकी नई पहचान बनेगी। धन से संबंधित लाभ होने का योग है।

सिंह राशि

सिंह राशि के लिए सूर्य नक्षत्र परिवर्तन बहुत अच्छा रहने वाला है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल में आपको तरक्की मिल सकेगी। प्रमोशन के अवसर मिलेंगे। व्यापारियों के लिए आगामी दिन उत्तम रहेगा। 19 नवंबर तक आपको कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए सूर्य का विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करना लाभकारी रहेगा। आपके आगामी दिन बहुत अच्छे रहने वाले हैं, जिस काम को करने की ठान लेंगे उसमें सफलता जरूर मिलेगी। बने बनाए काम जो बार-बार बिगड़ रहे थे वो अब पूरे होंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ