---विज्ञापन---

Shukra Gochar: 2 दिसंबर तक 3 राशियां करेंगी मौज, लगेगी लॉटरी! शुक्र ग्रह की होगी खास कृपा

Shukra Gochar 2024: शुक्र ग्रह के राशि परिवर्तन से 3 राशियों को लाभ होने वाला है। 2 दिसंबर तक इन राशियों की लॉटरी लग सकती है, आइए वो राशियां कौन सी हैं जान लेते हैं।

Shukra Gochar 2024: ज्योतिष के अनुसार ग्रहों और राशियों का खास संबंध होता है। अगर ग्रहों द्वारा राशि गोचर किया जाता है या फिर वो नक्षत्र परिवर्तन करते हैं तो इसका असर 12 राशियों पर पड़ता है। धन-वैभव के कारक ग्रह शुक्र राशि परिवर्तन करने वाले हैं, जिससे कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। प्रेम से लेकर धन से जुड़े लाभ होने का योग बन सकता है। 7 नवंबर को शुक्र ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेंगे। आइए जानते हैं शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन कब और कितने बजे होगा? साथ ही किन राशियों के लिए शुक्र गोचर लाभकारी रहेगा?

शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन

7 नवंबर को सुबह 3 बजकर 39 मिनट पर शुक्र ग्रह धनु राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में शुक्र 2 दिसंबर तक विराजमान रहेंगे। 2 दिसंबर को दोपहर 12:05 के बाद शुक्र ग्रह दूसरी राशि में प्रवेश कर लेंगे। हालांकि, 7 नवंबर से 2 दिसंबर तक 3 राशियों के जीवन में सुख, सुविधाओं के अलावा प्रेम-संबंध में भी बढ़ोतरी हो सकेगी।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि (Gemini)

शुक्र ग्रह द्वारा किया जाने वाला राशि परिवर्तन लाभकारी रहेगा। लव लाइफ से लेकर फाइनेंशियल जीवनशैली उत्तम रहेगी। पति-पत्नी के रिश्ते में सुधार होगा। आपसी मतभेद दूर हो सकेंगे। धन से जुड़े लाभ होंगे। आपकी आर्थिक तंगी में सुधार आ सकेगा। सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2024: 6 नवंबर से सूर्य की तरह चमकेगी 3 राशियों की किस्मत! 

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि (Scorpio)

शुक्र ग्रह की खास मेहरबानी आप पर होने वाली है। 7 नवंबर से 2 दिसंबर तक आपकी मौज रहेगी। धन से जुड़े लाभ होंगे। आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। अचानक से धन से जुड़े लाभ के लिए आपको कोई खास अवसर प्राप्त हो सकता है। नौकरी में प्रमोशन और कार्यस्थल में लोगों के साथ संबंध में सुधार हो सकेगा। निवेश कर अच्छा रिटर्न हासिल कर सकेंगे।

मकर राशि (Capricorn)

शुक्र का धनु राशि में प्रवेश करना आपके लिए उत्तम साबित होगा। बिना वजह के खर्चों से छुटकारा मिल सकेगा। कोई नया काम शुरू करना है तो इसके लिए समय उत्तम है। बच्चों से खुशखबरी सुनने को मिल सकती है।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- Moon Transit: इन 3 राशियों का गोल्डन टाइम हुआ खत्म! 

---विज्ञापन---
First published on: Nov 05, 2024 01:20 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola