Surya Gochar 2024: सूर्य नवग्रहों के स्वामी हैं। सभी ग्रह इनके नेतृत्व में ही अपना अच्छा-बुरा फल देते हैं। तीन दिनों बाद सूर्यदेव अपनी चाल बदलने वाले हैं और राशि परिवर्तन करने वाले हैं। उनके राशि परिवर्तन का असर सभी ग्रहों सहित सभी राशियों पर पड़ता है। 15 जून, 2024 को सूर्य 12 बजाकर 37 मिनट पर वृषभ राशि से निकल कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन उनके मित्र ग्रह बुध की राशि है, जहां विराजमान होने से सूर्य और भी मजबूत और शुभ फल देने की अवस्था में होंगे। उनके इस राशि परिवर्तन से 5 राशियों पर काफी सकारात्मक असर होने की संभावना है।
वृषभ राशि:
सूर्य एक गोचर से आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सामाजिक मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। स्टूडेंट्स के करियर में प्रगति होगी। गुरुजनों का आशीर्वाद बना रहेगा। स्पोर्ट्स जुड़े जातक विदेश यात्रा पर जा सकते हैं, मेडल जीतने की प्रबल संभावना है। व्यापार में अच्छा-खासा मुनाफा होने के योग हैं। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।
सिंह राशि:
जून-जुलाई का महीना आपके लिए बहुत यादगार और लाभकारी साबित हो सकता है। खानपान के व्यवसाय और क्लाउड किचेन के काम से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ होगा। टीवी, फिल्म और ओटीटी से जुड़े व्यक्तियों की प्रसिद्धि बढ़ेगी। समाज में आपकी एक डिफरेंट और सकारात्मक छवि बनेगी। स्टूडेंट्स कॉम्पिटिशन में सफल होंगे।
कन्या राशि:
सूर्यदेव के मिथुन में गोचर करने से आपके आर्थिक संकट दूर होने के योग बन रहे हैं। धन आमद के नए स्रोत बनेंगे। माता-पिता और घर के बुजुर्गों के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। पारिवारिक विवाद खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगे। नौकरीपेशा जातकों की सैलरी बढ़ने के साथ पदोन्नति हो सकती है। डेयरी, कागज, कॉस्मेटिक धंधे से जुड़े कारोबारियों को अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।
धनु राशि:
लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में आपके लिए गए फैसले से लाभ होगा। शेयर बाजार में निवेश से फायदा होने की संभावना है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को कंपनी किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में विदेश भेज सकती है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। सिंगल लोगों के लिए प्रपोज करने का यह सही समय है।
मीन राशि:
सूर्य एक राशि परिवर्तन से मीन राशि के लोगों को काफी लाभ हो सकता है। कारोबार में तरक्की हो सकती है। पुराने निवेश से बहुत सारा धन प्राप्त होगा। मैन्यूफैक्चरिंग इंडस्ट्री से जुड़े लोग काफी मुनाफे में रहेंगे। माता-पिता का खूब स्नेह और प्रेम मिलेगा। स्टूडेंट्स जातकों को परीक्षा में अच्छे नंबर आएंगे। सिंगल लोगों के विवाह होने के योग हैं।
ये भी पढ़ें: वैभव के दाता इन 3 राशियों को बनाएंगे धनवान, शुक्र ग्रह का मित्र की राशि में गोचर
ये भी पढ़ें: इस राशि के लोगों पर रहती है बुध ग्रह की विशेष कृपा, ये रत्न पहनने से चमक जाएगी किस्मत
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
17 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
23 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines