---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

3 तीन बाद चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, सूर्यदेव की कृपा से बंपर लाभ, बरसेगा पैसा

Surya Gochar 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज से 3 दिन बाद सूर्य देवता अपना राशि परिवर्तन करने वाले हैं। उनकी चाल बदलने से सभी राशियों पर असर पड़ेगा। आइए जानते हैं, उन 5 राशियों के बारे में जिनके लिए सूर्य का राशि परिवर्तन वरदान सिद्ध हो सकता है।

---विज्ञापन---

Surya Gochar 2024: सूर्य नवग्रहों के स्वामी हैं। सभी ग्रह इनके नेतृत्व में ही अपना अच्छा-बुरा फल देते हैं। तीन दिनों बाद सूर्यदेव अपनी चाल बदलने वाले हैं और राशि परिवर्तन करने वाले हैं। उनके राशि परिवर्तन का असर सभी ग्रहों सहित सभी राशियों पर पड़ता है। 15 जून, 2024 को सूर्य 12 बजाकर 37 मिनट पर वृषभ राशि से निकल कर मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। मिथुन उनके मित्र ग्रह बुध की राशि है, जहां विराजमान होने से सूर्य और भी मजबूत और शुभ फल देने की अवस्था में होंगे। उनके इस राशि परिवर्तन से 5 राशियों पर काफी सकारात्मक असर होने की संभावना है।

वृषभ राशि:

सूर्य एक गोचर से आपको भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा। सामाजिक मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। स्टूडेंट्स के करियर में प्रगति होगी। गुरुजनों का आशीर्वाद बना रहेगा। स्पोर्ट्स जुड़े जातक विदेश यात्रा पर जा सकते हैं, मेडल जीतने की प्रबल संभावना है। व्यापार में अच्छा-खासा मुनाफा होने के योग हैं। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

सिंह राशि:

जून-जुलाई का महीना आपके लिए बहुत यादगार और लाभकारी साबित हो सकता है। खानपान के व्यवसाय और क्लाउड किचेन के काम से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ होगा। टीवी, फिल्म और ओटीटी से जुड़े व्यक्तियों की प्रसिद्धि बढ़ेगी। समाज में आपकी एक डिफरेंट और सकारात्मक छवि बनेगी। स्टूडेंट्स कॉम्पिटिशन में सफल होंगे।

कन्या राशि:

सूर्यदेव के मिथुन में गोचर करने से आपके आर्थिक संकट दूर होने के योग बन रहे हैं। धन आमद के नए स्रोत बनेंगे। माता-पिता और घर के बुजुर्गों के साथ संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। पारिवारिक विवाद खुद-ब-खुद सुलझ जाएंगे। नौकरीपेशा जातकों की सैलरी बढ़ने के साथ पदोन्नति हो सकती है। डेयरी, कागज, कॉस्मेटिक धंधे से जुड़े कारोबारियों को अच्छा मुनाफा होने की संभावना है।

---विज्ञापन---

धनु राशि:

लव लाइफ बहुत अच्छी रहेगी। पार्टनर का पूरा सहयोग मिलेगा। व्यापार में आपके लिए गए फैसले से लाभ होगा। शेयर बाजार में निवेश से फायदा होने की संभावना है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों को कंपनी किसी प्रोजेक्ट के सिलसिले में विदेश भेज सकती है। बेरोजगार लोगों को नौकरी मिल सकती है। सिंगल लोगों के लिए प्रपोज करने का यह सही समय है।

मीन राशि:

सूर्य एक राशि परिवर्तन से मीन राशि के लोगों को काफी लाभ हो सकता है। कारोबार में तरक्की हो सकती है। पुराने निवेश से बहुत सारा धन प्राप्त होगा। मैन्यूफैक्चरिंग इंडस्ट्री से जुड़े लोग काफी मुनाफे में रहेंगे। माता-पिता का खूब स्नेह और प्रेम मिलेगा। स्टूडेंट्स जातकों को परीक्षा में अच्छे नंबर आएंगे। सिंगल लोगों के विवाह होने के योग हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: वैभव के दाता इन 3 राशियों को बनाएंगे धनवान, शुक्र ग्रह का मित्र की राशि में गोचर

ये भी पढ़ें: इस राशि के लोगों पर रहती है बुध ग्रह की विशेष कृपा, ये रत्न पहनने से चमक जाएगी किस्मत

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 13, 2024 11:56 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola