अगले 30 दिनों तक इन 3 राशियों का है गोल्डन टाइम, सूर्यदेव बना रहे हैं खास राजयोग

Surya Gochar 2024: सूर्य के मिथुन राशि में प्रवेश करने से अर्द्ध-मालिका राजयोग बन रहा है। आइए जानते हैं, यह क्या होता है और इसके शुभ प्रभाव से किन 3 राशियों की जातकों के जीवन पर क्या सकारात्मक असर होने की संभावना है?

malika-rajayoga

Surya Gochar 2024: सभी ग्रहों में सबसे महत्वपूर्ण सूर्य ग्रह के मिथुन राशि में प्रवेश करने से अगले 30 दिन 3 राशियों के लिए गोल्डन टाइम साबित हो सकता है, क्योंकि सूर्य मालिका राजयोग का निर्माण कर रहे हैं। यह विशेष योग तब बनता है, जब सभी शुभ ग्रह राहु और केतु की दृष्टि से मुक्त होकर कुंडली के किसी एक भाग में स्थित होकर एक माला का रूप लेते हैं। 15 जून, 2024 को सूर्य के राशि परिवर्तन से ग्रहों की स्थिति आधे से अधिक माला के रूप में हो रही है, जिससे अर्द्ध-मालिका राजयोग निर्मित हो रहा है। ज्योतिषार्यों के अनुसार, यह योग भी काफी प्रभाशाली है, जिसके असर से 3 राशियों की जातकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएंगे।

मेष राशि:

मालिका राजयोग के शुभ प्रभाव से आपको किस्मत का पूरा साथ मिलने के योग हैं। करियर, व्यापार, नौकरी और पारिवारिक जीवन की अड़चनें दूर होंगी। स्टूडेंट्स जातकों को टूर और सेमिनार में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। व्यापार में अच्छी प्रगति होगी, धन लाभ के अच्छे अवसर आएंगे। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को नए पद के साथ नई और बड़ी जिम्मेदारियां मिलने के योग हैं। आय के नए स्रोत सामने आएंगे, धन का प्रवाह बना रहेगा।

मिथुन राशि:

आपको भी भाग्य का बढ़िया साथ प्राप्त होगा। जीवन में शुभता बढ़ेगी और सौभाग्य में वृद्धि होगी। रुके हुए कामों में तेजी आएगी। मनोरंजन व्यवसाय से जुड़े जातकों की प्रसिद्धि बढ़ेगी। ऑनलाइन बिजनेस में अच्छा मुनाफा होने के योग हैं। प्राइवेट जॉब से जुड़े व्यक्तियों की सैलरी बढ़ने की संभावना है। स्टूडेंट्स जातक विशेष उपलब्धि हासिल कर सकते हैं, कॉलेज या संस्थान की ओर से सम्मानित हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में विलासिता बढ़ने की संभावना है।

धनु राशि:

धनु राशि के जातकों के लिए मालिका राजयोग का असर बहुत अनुकूल साबित हो सकता है। आपकी रुचि धर्म और अध्यात्म की ओर होगी। सपरिवार तीर्थयात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। बेरोजगार युवाओं को नौकरी प्राप्त हो सकती है। स्टूडेंट्स को उनके काम, प्रोजेक्ट आदि की सराहना होगी। कारोबारियों को बिजनेस में अच्छा लाभ होने की संभावना है। परिवार में जमीन या मकान से जुड़ा कोई बड़ा निर्णय हो सकता है, जो आपके लिए लाभकारी होगा। संतान पक्ष से अच्छी खबर मिल सकती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ