शुक्र ग्रह चमकाएंगे इन 3 राशियों का सितारा, जानें कौन-सा रत्न पहनने से तुरंत मिलेगा लाभ

Shukra ki Priya Rashi: वैदिक ज्योतिष के एक सबसे शुभ ग्रह शुक्र की कृपा से व्यक्ति के जीवन में धन, ऐश्वर्य, भौतिक सुख-सुविधाओं की कोई कमी नहीं रहती है। आइए जानते हैं, किन राशि के लोगों पर शुक्र की विशेष कृपा बरसती है और उन्हें कौन-सा रत्न पहनने से तुरंत लाभ होता है?

Shukra grah
विज्ञापन

Shukra ki Priya Rashi: वैदिक ज्योतिष में शुक्र ग्रह को गुरु ग्रह बृहस्पति के बाद दूसरा सबसे शुभ ग्रह माना गया है। वे धन-ऐश्वर्य, विलासिता, सौंदर्य, प्रेम, रिश्ते-नाते, कला और वैवाहिक सुख के कारक ग्रह हैं। उनका कुंडली में मजबूत होना आवश्यक माना गया है। जिनकी कुंडली में शुक्र का प्रभाव अधिक होता है, वे व्यक्ति बेहद सुंदर, आकर्षक और मनमोहक होते हैं। साथ ही वे मधुरभाषी, मिलनसार, सौंदर्य प्रेमी और सुख-सुविधाओं के प्रेमी होते हैं। आइए जानते हैं, किन राशि के लोगों पर शुक्र ग्रह का विशेष अनुग्रह रहत है और उन्हें कौन-सा रत्न धारण करना चाहिए, ताकि उनकी किस्मत का सितारा बुलंद हो।

 

विज्ञापन

शुक्र ग्रह चमकाएंगे इन 3 राशियों का सितारा, जानें कौन-सा रत्न पहनने से तुरंत मिलेगा लाभ

शुक्र कब होते हैं अशुभ या पीड़ित

बता दें, कुंडली में शुक्र ग्रह के अशुभ भावों, जैसे 6, 8 या 12वें में होने से वे दूषित हो जाते हैं और उनकी फल देने की शक्ति कम हो जाती है और मारक भी हो जाते हैं। वहीं, उन पर राहु, केतु, शनि या मंगल की दृष्टि होने से वे पीड़ित हो जाते हैं, तब उनकी अशुभता बढ़ जाती है। ऐसे व्यक्तियों को यहां बताए गए रत्नों को पहनने से लाभ होता है। कमजोर शुक्र को कुछ विशेष उपायों से बली भी बनाया जा सकता है।

इन राशियों पर होती है शुक्र की विशेष कृपा

वृषभ राशि:

विज्ञापन

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, वृषभ राशि चक्र की दूसरी राशि है, जो पृथ्वी तत्व से जुड़ी है। इस राशि के लोग बहुत मेहनती, स्थिर, गंभीर और जमीन से जुड़े होते हैं। साथ ही वे शारीरिक रूप से बलिष्ठ यानी शक्तिशाली, ऊर्जावान और सुंदर होते हैं। इस राशि के जातकों पर शुक्र ग्रह की विशेष कृपा रहती है।

रत्न (Gemstone): इस राशि के जातकों को जीवन में सौभाग्य, धन-वैभव, ऐश्वर्य-समृद्धि सहित प्रतिष्ठा पाने के लिए डायमंड, सफेद पुखराज, सफेद सफायर और ओपल रत्न धारण करना चाहिए।

विज्ञापन

फेमस पर्सनालिटी: मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर, बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और अनुष्का शर्मा इस राशि में जन्मे पॉपुलर भारतीय पर्सनालिटी हैं। वहीं, अंग्रेजी भाषा के महान नाटककार और कवि विलियम शेक्सपियर, हॉलीवुड एक्टर जॉर्ज क्लूनी, रूस के ऐतिहासिक राजनेता व्लादिमीर लेनिन और विख्यात फुटबॉल खिलाडी डेविड बेकहम जैसे प्रसिद्ध विदेशी शख्सियतें वृषभ राशि में पैदा हुए हैं।

कन्या राशि:

विज्ञापन

कन्या राशि की व्यक्तियों पर शुक्र ग्रह का विशेष अनुग्रह रहता है, क्योंकि यह उनके परम मित्र बुध की राशि है। यह राशि चक्र की छठी राशि है। यह भी पृथ्वी तत्व की राशि है। इस राशि में जन्मे व्यक्ति किसी भी काम के प्रति काफी प्रतिबद्ध होते हैं। वे काफी मेहनती और विश्वासी भी होते हैं।

रत्न (Gemstone): इस राशि के जातकों को एमेराल्ड यानी पन्ना, ग्रीन ओनिक्स या अमेथिस्ट, ग्रीन अगेट, ग्रीन जेड आदि रत्न पहनने से फायदा होता है।

विज्ञापन

फेमस पर्सनालिटी: ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ फर्स्ट, गरीबों और दुखियों की मदद करने वाली मदर टेरेसा, फिलॉसफर जॉन लॉक, ऑल टाइम डांस आइकॉन माइकल जैक्सन, हॉलीवुड एक्टर कीनू रीव्स, अपने देश भारत के पहले उपराष्ट्रपति डॉ एस. राधाकृष्णन, क्रिकेटर विराट कोहली और शुभमन गिल आदि कन्या राशि में पैदा हुए विश्व प्रसिद्ध व्यक्ति हैं।

तुला राशि:

विज्ञापन

तुला राशि-चक्र की सातवीं राशि है, जो वायु तत्व से संबंधित है। इस राशि में जन्मे व्यक्ति मेहनती, मिलनसार और काफी क्रिएटिव होते हैं। कर्मशील होने के साथ-साथ ये न्याय पसंद होते हैं।

रत्न (Gemstone): इस राशि के जातकों को धन और शोहरत की प्राप्ति हीरा, ओपल, सफेद पुखराज, सफेद सफायर आदि रत्न पहनने से बहुत जल्दी फायदा होता है।

विज्ञापन

फेमस पर्सनालिटी: अमेरिका के राष्ट्रपति जिमी कार्टर, ब्रिटेन की प्रधानमंत्री मार्गरेट थैचर, लिटरेचर से जुड़े प्रसिद्ध व्यक्ति टी.एस. इलियट और ऑस्कर वाइल्ड, हॉलीवुड एक्टर विल स्मिथ जैसे प्रसिद्ध विदेशी शख्सियतें वृषभ राशि में पैदा हुए हैं। वहीं, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, महानायक अमिताभ बच्चन, एक्टर रणबीर कपूर इस राशि में जन्मे प्रसिद्ध इंडियन पर्सनालिटी हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ