---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

5 जुलाई को ये 5 राशियों के लोग रहें सावधान, सूर्य का होगा नक्षत्र परिवर्तन

Surya Nakshatra Parivartan 2024: हिंदू पंचांग के अनुसार, जल्द ही सूर्य देवता अपनी चाल बदलने वाले हैं। चलिए जानते हैं उन राशियों के लोगों के बारे मे, जिन्हें आत्मा के कारक ग्रह यानी सूर्य के राशि परिवर्तन से दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।

---विज्ञापन---

Surya Nakshatra Parivartan 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देवता को आत्मा का कारक ग्रह माना जाता है। जब भी सूर्य देव राशि या नक्षत्र परिवर्तन करते हैं, तो इसका प्रभाव सीधे सभी 12 राशियों के जीवन पर पड़ता है। इससे जहां कुछ राशियों के लोगों को शुभ समाचार सुनने को मिलते हैं। वहीं कुछ लोगों की जिंदगी में भूचाल आता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक, अगले माह 5 जुलाई को एक बार फिर सूर्य देवता अपनी चाल बदलने वाले हैं। शुक्रवार को देर रात 11 बजकर 50 मिनट पर सूर्य ग्रह का पुनर्वसु नक्षत्र में प्रवेश होगा।

आज हम आपको उन 5 राशियों के लोगों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके ऊपर सूर्य की चाल बदलने से संकट के बादल मंडरा सकते हैं। दिन-प्रतिदिन जिनकी परेशानियां बढ़ सकती हैं।

---विज्ञापन---

मेष राशि

सूर्य के प्रभाव से मेष राशि के लोगों के मन में अहंकार आ सकता है। इससे आपके बने-बनाए काम बिगड़ने लग जाएंगे। बात-बात पर दोस्तों व परिवारवालों से मतभेद हो सकते हैं। दांपत्य जीवन में परेशानियां आ सकती हैं। नौकरीपेशा लोगों को जॉब से निकाला जा सकता है। कारोबारियों को बड़ा घाटा हो सकता है।

ये भी पढ़ें- ज्येष्ठ शुक्ल दशमी पर इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत! कल 4 शुभ योग का बना महासंयोग

---विज्ञापन---

मीन राशि

पारिवारिक जीवन में तनाव रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आने वाले दिन परेशानी भरे रह सकते हैं। बॉस से मतभेद बढ़ सकते हैं। व्यापारी वर्ग के लोगों को कारोबार में नुकसान हो सकता है। कार धीमे व आराम से चलाएं, वरना एक्सीडेंट हो सकता है।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन में परेशानियों का आगमन हो सकता है। अहंकार के कारण पार्टनर संग टकराव हो सकता है। सेहत खराब हो सकती है। जो लोग नौकरी बदलने की सोच रहे हैं, वो कुछ समय के लिए रुक जाएं। नहीं तो बेरोजगार भी हो सकते हैं। नव दांपत्य के बीच मतभेद बढ़ सकते हैं।

तुला राशि

खर्चों में बढ़ोतरी होने के कारण पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इसकी वजह से आर्थिक रूप से प्रगति रुक सकती है। विद्यार्थियों को परीक्षा में असफलता हाथ लग सकती है। माता को पुराने दर्द के कारण परेशानी हो सकती है।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

व्यापारी इस समय किसी को पैसे उधार न दें। कपड़े से जुड़े कारोबारियों को नुकसान हो सकता है। जो लोग पार्टनरशिप में बिजनेस कर रहे हैं, उनकी पार्टनर से लड़ाई हो सकती है। नौकरी कर रहे लोगों का उनकी गलतियों के कारण प्रमोशन रुक सकता है।

ये भी पढ़ें- 9 जुलाई को पुष्य नक्षत्र में होगा दो ग्रहों का मिलन, इन 5 राशियों को होगा लाभ!

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 16, 2024 08:00 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola