---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

9 जुलाई को पुष्य नक्षत्र में होगा दो ग्रहों का मिलन, इन 5 राशियों को होगा लाभ!

Budh Shukra Yuti 2024: धार्मिक मान्यता के अनुसार, बुध ग्रह को मित्र, बुद्धि और तर्क का कारक ग्रह माना जाता है। वहीं शुक्र भौतिक सुख और सुविधाओं का कारक ग्रह है। जब भी इन दोनों ग्रहों का मिलन होता है, तो इससे कुछ राशियों के लोग मालामाल हो जाते हैं।

---विज्ञापन---

Budh Shukra Yuti 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब भी किसी ग्रह की युति होती है, तो उससे जहां कुछ राशियों के लोगों को लाभ होता है। वहीं कुछ के जीवन में परेशानियां भी बढ़ जाती हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस बार कई साल बाद पुष्य नक्षत्र में शुक्र और बुध ग्रह की युति हो रही है। 1 जुलाई को सबसे पहले बुध देवता अपनी चाल बदलेंगे। सोमवार को सुबह 08 बजकर 39 मिनट पर बुध देवता पुष्य नक्षत्र में गोचर करेंगे। इसके बाद शुक्र ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। 9 जुलाई को देर रात 09 बजकर 44 मिनट पर शुक्र देवता पुष्य नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। चलिए जानते हैं बुध और शुक्र की युति किन-किन लोगों के लिए कोई बड़ी खुशखबरी लेकर आ सकती है।

मेष राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध-शुक्र के मिलन से मेष राशि के लोग मालामाल हो सकते हैं। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि हो सकती है। फैशन व मनोरंजन से जुड़े लोगों को करियर में तरक्की मिल सकती है। नव दंपति का दिन रोमांस से भरपूर रह सकता है। नई कार खरीदने के लिए ये सप्ताह अच्छा है। नौकरी कर रहे लोगों की आय में बढ़ोतरी हो सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- ज्येष्ठ शुक्ल दशमी पर इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत! कल 4 शुभ योग का बना महासंयोग

वृषभ राशि

पुष्य नक्षत्र में दो ग्रहों के मिलन का सबसे ज्यादा लाभ वृषभ राशि के लोगों को हो सकता है। प्राइवेट जॉब कर रहे लोगों के करियर में ग्रोथ होने की संभावना है। व्यापारियों का समाज में मान-सम्मान बढ़ सकता है। प्लास्टिक से जुड़े कारोबारियों को अकस्मात धन लाभ हो सकता है। सिंगल लड़कियों की पुराने मित्र से शादी तय हो सकती है।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

कुंडली में बुध-शुक्र के एक साथ होने से जीवन में सकारात्मक बदलाव हो सकते हैं। व्यापारियों को आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। लंबे समय से आपके पैसे कहीं अटके हुए हैं, तो जल्द ही वो वापस मिल सकते हैं। नौकरीपेशा लोग इस समय शेयर मार्केट में निवेश करते हैं, तो भविष्य में आर्थिक लाभ होने की संभावना ज्यादा है।

---विज्ञापन---

कन्या राशि

सरकारी नौकरी कर रहे लोगों की सैलरी बढ़ने के साथ-साथ प्रमोशन और ट्रांसफर दोनों हो सकता है। शेयर बाजार में पैसे लगाने के लिए ये समय सबसे अच्छा है। पिता की सेहत में सुधार हो सकता है। बहन की शादी पक्की हो सकती है। नव दंपति विदेश घूमने जाने का प्लान बना सकते हैं। कारोबारियों के आय के साधन बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक राशि

नव दंपति के घर किलकारी गूंज सकती है। लंबे समय से आप जिस काम के पूरा न होने से परेशान थे, जल्द ही वो काम पूर्ण हो सकता है। वैवाहिक जीवन में मिठास बनी रहेगी। कुंडली में जमीन खरीदने का योग बन रहा है। नया बिजनेस करने के लिए जून का महीना आपके लिए अच्छा है। छात्रों को परीक्षा में अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: गंगा दशहरा पर होगा 12 राशियों का कल्याण! पंडित सुरेश पांडेय से जानें अचूक उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 15, 2024 02:14 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola