---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Gochar 2024: इन 6 राशियों को हो सकता है नुकसान, आदित्य गोचर से रहना होगा सावधान

Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कल आदित्य देवता यानी सूर्य देव मिथुन राशि में गोचर करेंगे। सूर्य देव के राशि परिवर्तन से जहां कुछ राशियों को लाभ होगा। वहीं कुछ लोगों को हानि होने की भी संभावना है। चलिए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिनके लिए सूर्य का गोचर परेशानियां लेकर आ सकता है।

---विज्ञापन---

Surya Gochar 2024: सूर्य देवता को वीर, तपेंद्र, मित्र, आदित्य और रवि आदि नामों से भी जाना जाता है। पौराणिक ग्रंथों में बताया गया है कि सूर्य देवता प्रत्येक राशि में 30 दिनों तक विराजमान रहते हैं। सूर्य का गोचर वृश्चिक राशि गोचर से आरंभ होता है, जिसका समापन मीन राशि में होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, कल सूर्य देवता एक बार फिर राशि परिवर्तन करने वाले हैं। कल यानी 15 जून को सूर्य देव प्रात: काल 12:37 बजे मिथुन राशि में प्रवेश करेंगे। चलिए जानते हैं सूर्य के गोचर से किन-किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है।

मेष राशि

आने वाला समय मेष राशि के लोगों के लिए परेशानियां लेकर आ सकता है। आर्थिक स्तर पर हानि हो सकती है। सेहत का ध्यान रखें, नहीं तो अस्पताल के चक्कर लगाने पड़ सकते हैं। व्यापारियों को धन हानि हो सकती है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- धूमावती जयंती पर इन 5 राशियों को होगा लाभ, 2 दिन बाद कौन से उपाय फलदायी?

कर्क राशि

खर्चों पर नियंत्रण नहीं रखा, तो भविष्य में पैसों की कमी का भी सामना करना पड़ सकता है। परिवार में तनाव का माहौल रह सकता है। माता-पिता के बीच मतभेद हो सकते हैं। कारोबारियों को पैसों की कमी हो सकती है।

---विज्ञापन---

मकर राशि

कार्यस्थल पर बॉस से वाद-विवाद हो सकते हैं। कुछ बातों को नजरअंदाज करें, नहीं तो नौकरी से भी निकाला जा सकता है। कारोबारी इस समय किसी को उधार न दें, नहीं तो घाटा हो सकता है। पिता को किसी पुराने दर्द के कारण परेशानी हो सकती है।

---विज्ञापन---

तुला राशि

भाई की सेहत का ध्यान रखें, नहीं तो अस्पताल के चक्कर लगाने की भी नौबत आ सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोग कार संभलकर चलाएं, नहीं तो एक्सीडेंट हो सकता है। शादीशुदा जिंदगी में गलतफहमी की वजह से मतभेद हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों का सहकर्मियों से विवाद हो सकता है।

सिंह राशि

कारोबारी इस समय किसी नए बिजनेस में इन्वेस्ट न करें, नहीं तो फ्यूचर में आर्थिक स्थिति पर प्रभाव पड़ सकता है। पति-पत्नी के बीच लड़ाई-झगड़े होने की संभावना है। बेटी की शादी करने के लिए ये उचित समय नहीं है। वाहन धीरे चलाएं, अन्यथा एक्सीडेंट हो सकता है।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

इस समय किसी को उधार न दें। पैसे वापस मिलने की संभावना कम है। नौकरी कर रहे लोगों को जॉब से निकाला जा सकता है। सोने से जुड़े व्यापारियों को घाटा हो सकता है।

ये भी पढ़ें- 7 राशियां आज रात से हो जाएं सावधान, जीवन में आ सकता है भूचाल; जानें वजह

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Jun 14, 2024 05:36 PM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola