---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

7 राशियां आज रात से हो जाएं सावधान, जीवन में आ सकता है भूचाल; जानें वजह

Budh Gochar 2024: धार्मिक मान्यता के अनुसार, ग्रहों के राजकुमार बुध देवता के मिथुन राशि में गोचर से 12 राशियों में से 5 राशियों की जिंदगी में भूचाल आ सकता है। उन्हें आर्थिक नुकसान से लेकर शारीरिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। चलिए जानते हैं आज बुध का गोचर किस समय हो रहा है और इससे किन-किन राशियों को सावधान रहने की जरूरत है।

---विज्ञापन---

Budh Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में ग्रह और नक्षत्र परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों के जीवन पर पड़ता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 14 जून को बुध देवता राशि परिवर्तन करने वाले हैं। आज शुक्रवार के दिन देर रात 11 बजकर 09 मिनट पर बुध ग्रह का मिथुन राशि में प्रवेश होगा। इस गोचर का प्रभाव 12 राशियों की जिंदगी पर पड़ेगा। जहां कुछ राशियों को कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। वहीं कुछ लोगों की जिंदगी में परेशानियों का भी आगमन हो सकता है। आइए जानते हैं उन राशियों के बारे में, जिन्हें ग्रहों के राजकुमार के गोचर से परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

मेष राशि

बुध के मिथुन राशि में गोचर से मेष राशि के लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। कारोबारियों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों को जॉब से निकाला जा सकता है। वैवाहिक जीवन में मतभेद हो सकते हैं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- धूमावती जयंती पर इन 5 राशियों को होगा लाभ, 2 दिन बाद कौन से उपाय फलदायी?

मकर राशि

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, बुध गोचर से मकर राशि के लोगों को आर्थिक नुकसान हो सकता है। परिवार में वाद-विवाद हो सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों की बॉस से लड़ाई हो सकती है। इसकी वजह से आपका प्रमोशन भी रुक सकता है। व्यापारियों को धन का नुकसान हो सकता है।

---विज्ञापन---

मीन राशि

बुध की चाल बदलने से सबसे ज्यादा परेशानी मीन राशि के लोगों को हो सकती है। सेहत का विशेष ध्यान रखें, नहीं तो गंभीर बीमारी भी हो सकती है। कारोबारियों को घाटा हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों की सेहत खराब हो सकती है।

---विज्ञापन---

कर्क राशि

साझेदारी में काम कर रहे कारोबारियों को घाटा हो सकता है। कपड़ा या सोने से जुड़े व्यापारियों को पैसों का नुकसान हो सकता है। नौकरीपेशा लोग इस समय किसी को भी उधार न दें। शादीशुदा लोगों के बीच मतभेद होने की संभावना है।

तुला राशि

इस समय कोई नया बिजनेस न करें, नहीं तो भविष्य में आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है। घर में लड़ाई-झगड़े होने की संभावना है। बेटी या बेटे का रिश्ता तय करने के लिए ये समय सही नहीं है। वाहन आराम से चलाएं, नहीं तो एक्सीडेंट हो सकता है।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

सेहत में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। पुराना दर्द परेशान कर सकता है। शादीशुदा जिंदगी में गलतफहमी के कारण वाद-विवाद हो सकते हैं। नौकरी कर रहे लोगों का बॉस से मतभेद हो सकता है।

वृषभ राशि

माता को किसी पुराने दर्द की वजह से परेशानी हो सकती है। उन्होंने अपने स्वास्थ्य का ध्यान नहीं रखा, तो अस्पताल के चक्कर लगाने की नौबत भी आ सकती है। मनोरंजन के क्षेत्र से जुड़े लोगों का एक्सीडेंट हो सकता है। इसलिए कार संभलकर व धीरे चलाएं।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- महेश नवमी पर चमकेगा इन 5 राशियों की किस्मत का सितारा! जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और उपाय

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Jun 14, 2024 09:48 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola