Surya Gochar 2024: सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश, 6 राशियों को होगा करियर समेत धन लाभ!

Surya Gochar 2024: सूर्य गोचर से 12 राशियों में से 6 राशियों पर अच्छा प्रभाव पड़ा है। आइए जानते हैं कि किन राशियों के लिए ग्रहों के राजा लाभकारी साबित हो रहे हैं।

Surya Gochar 2024 lucky zodiac signs

सूर्य गोचर

Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के राजा कहलाए जाने वाले सूर्य देव ने वृषभ राशि में प्रवेश किया है। इस ग्रह को सफलता, सेहत और ऐश्वर्य के दाता कहा जाता है। मान्यता है कि जिस व्यक्ति की कुंडली में सूर्य की खास कृपा देखने को मिलती है, उसका समाज में मान-सम्मान, धन और ऐश्वर्य में बढ़ोतरी होती है।

विज्ञापन

वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार 13 अप्रैल, सोमवार को रात 9 बजकर 15 मिनट पर सूर्य ग्रह ने वृषभ राशि में प्रवेश कर लिया है, जिसका असर 12 राशियों में से 6 राशियों पर शुभ पड़ा है, आइए जानते हैं कौन सी हैं वो 6 राशियां?

विज्ञापन

मेष राशि

वृषभ राशि में सूर्य ने प्रवेश किया है। इस राशि पर सूर्य गोचर का अच्छा प्रभाव पड़ रहा है। नौकरी और व्यापार में लोगों को तरक्की के अवसर प्रदान होंगे। रुके हुए काम सफलतापूर्वक पूरे होंगे। आय में वृद्धि और मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

वृषभ राशि

सूर्य के राशि परिवर्तन से वृषभ राशि के लोगों को लाभ होगा। करियर में सफलता मिलेगी। रुका हुआ धन वापस मिलेगा। नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन हो सकता है। घर में कोई मेहमान आ सकता है। सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहें।

विज्ञापन

मिथुन राशि

मिथुन राशि का अगले 30 दिनों तक कई तरह से लाभ होगा। कार्य में तरक्की होगी। कार्यक्षेत्र में लोगों के बीच मान-सम्मान बढ़ेगा। विदेश यात्रा का योग बन सकता है। शिक्षा के क्षेत्र में लाभ होगा। घर-परिवार में खुशहाल माहौल रहेगा। नौकरी और व्यापार में तरक्की हो सकती है।

कन्या राशि

सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश करना कन्या राशि के लोगों के लिए फलदायी रहेगा। 30 दिनों तक आपको अलग-अलग अवसर प्राप्त होंगे। व्यापारियों को व्यापार में और नौकरीपेशा लोगों को नौकरी में सफलता पाने के नए अवसर मिलेंगे। परिवार के साथ आप कहीं घूमने फिरने जा सकते हैं।

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य को करियर में सफलता मिलेगी। नौकरीपेशा का प्रमोशन हो सकता है। धन लाभ के लिए व्यापार में नए अवसर मिलेंगे। परिवार के लोगों के साथ माहौल अच्छा रहेगा। पढ़ाई में आपको लाभ हो सकता है। आपकी वाणी में मधुरता बढ़ेगी।

विज्ञापन

वृश्चिक राशि

सूर्य के राशि परिवर्तन से आपका समाज में एक अलग नाम बनेगा। 30 दिनों तक आपको कुछ न कुछ खास सुने व देखने को मिल सकता है। नौकरी करते हुए समय हो गया लेकिन कोई नया अवसर नहीं मिला है तो वो दिन जल्द आने वाला है। नौकरीपेशा लोगों को तरक्की के नए अवसर प्राप्त होंगे। रुके पैसे मिलेंगे और रुके कार्य भी पूरे होंगे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ