Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सभी ग्रह एक निश्चित समय के बाद राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका असर सीधा 12 राशियों के ऊपर पड़ता है। ग्रहों के राजा एक राशि में मात्र 29 से 30 दिन तक रहते हैं। इसके बाद वो गोचर करते हैं। पंचांग के अनुसार, इस समय सूर्य देव कन्या राशि में मौजूद हैं। जहां पर वह 17 अक्टूबर 2024 तक विराजमान रहेंगे। 17 अक्टूबर 2024 को प्रात: काल 07:47 मिनट पर सूर्य अपनी नीच राशि तुला में गोचर करेंगे, जिसे तुला संक्रांति कहा जाता है। तुला राशि में सूर्य आने वाले 33 दिन तक रहेंगे। 33 दिन बाद 16 नवंबर 2024 को सुबह 07 बजकर 41 मिनट पर सूर्य का वृश्चिक राशि में प्रवेश होगा।
सूर्य गोचर का राशियों पर प्रभाव
कन्या राशि
17 अक्टूबर 2024 से लेकर 16 नवंबर 2024 तक का समय कन्या राशि के जातकों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। इस दौरान हर कार्य में भाग्य का साथ मिलेगा, जिससे प्रत्येक कार्य समय पर पूरा हो सकता है। युवाओं को करियर में आगे बढ़ने के कई नए मौके मिलेंगे, जिसका लाभ भी इस राशि के जातक भरपूर उठाएंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनकी आय में वृद्धि होने की प्रबल संभावना है। इसके अलावा पद में बढ़ोतरी होने के भी योग हैं।
ये भी पढ़ें- Budh Gochar: 5 दिन बाद 3 राशियों पर टूटेगा दुखों का पहाड़! ग्रहों के राजकुमार करेंगे गोचर
तुला राशि
सूर्य देव का उनकी नीच राशि तुला में गोचर करना इस राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। पदोन्नति का शुभ समाचार आने वाले 33 दिन में नौकरीपेशा जातकों को मिल सकता है। कारोबारियों और दुकानदारों के लिए धन कमाने के नए रास्ते खुलेंगे। शादीशुदा जातकों के प्रेम जीवन में खुशहाली बनी रहेगी। साथ ही पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। छात्रों का पढ़ाई में मन लगेगा, जिसके परिणाम स्वरूप परीक्षा में अच्छे परिणाम आएंगे।
कुंभ राशि
ग्रहों के राजा सूर्य के राशि परिवर्तन का शुभ प्रभाव कुंभ राशि के जातकों के करियर पर पड़ने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों का मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, जिससे वो ऑफिस में मन लगाकर काम कर पाएंगे। बेरोजगार जातकों को आने वाले 33 दिन में जॉब मिल सकती है। बिजनेस में तरक्की के प्रबल योग हैं। कारोबार का विस्तार होने के साथ-साथ मुनाफा भी अच्छा होगा। अच्छे व हेल्दी खानपान की वजह से बड़े-बुजुर्गों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
ये भी पढ़ें- Kanya Pujan 2024: 10 या 11 अक्टूबर, किस दिन कन्या पूजन करना रहेगा शुभ? जानें सही तिथि और शुभ मुहूर्त
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
7 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
13 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines