Budh Gochar: 5 दिन बाद 3 राशियों पर टूटेगा दुखों का पहाड़! ग्रहों के राजकुमार करेंगे गोचर

Budh Gochar 2024: माता दुर्गा को समर्पित नवरात्रि के पावन पर्व का समापन होने से पहले 10 अक्टूबर को ग्रहों के राजकुमार बुध गोचर करेंगे, जिसका असर हर एक व्यक्ति की जिंदगी पर पड़ेगा। आइए जानते हैं उन तीन राशियों के बारे में, जिनके जीवन पर इस गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा।

Budh Gochar 2024 Mercury Transit Bad Effect on 3 Unlucky Zodiac Signs

बुध गोचर

विज्ञापन

Budh Gochar 2024: ग्रहों के राजकुमार बुध को कुंडली में विशेष स्थान प्राप्त है, जो बुद्धि, मित्रता, तर्क, चतुरता, संवाद, वाणी, एकाग्रता, सौंदर्य और त्वचा के कारक ग्रह हैं। जब भी बुध का राशि परिवर्तन होता है, तो उसका गहरा प्रभाव प्रत्येक राशि के स्वभाव, करियर, त्वचा और आमदनी पर पड़ता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, आज से 5 दिन बाद 10 अक्टूबर 2024 को सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर ग्रहों के राजकुमार बुध शुक्र की राशि तुला में गोचर करेंगे। जहां पर वह 29 अक्टूबर 2024 तक विराजमान रहेंगे। 5 दिन बाद बुध के गोचर का असर सभी 12 राशियों के ऊपर पड़ेगा, लेकिन तीन राशियां ऐसी भी हैं, जिनके लिए ये गोचर अच्छा नहीं रहेगा।

मेष राशि

ग्रहों के राजकुमार बुध का तुला राशि में गोचर मेष राशि के जातकों के लिए शुभ नहीं रहेगा। युवाओं के आत्मविश्वास में कमी आएगी, जिसके कारण वो खुलकर अपनी बातों को माता-पिता के सामने व्यक्त नहीं कर पाएंगे। जिन लोगों की खुद की दुकान है, उनकी आमदनी में वृद्धि होने की जगह कमी आने की प्रबल संभावना है। नौकरीपेशा जातकों की आय के स्रोत में कमी आएगी, जिसके कारण घर का बजट भी बिगड़ सकता है।

विज्ञापन

तुला राशि

मेष राशि के जातकों के अलावा तुला राशि के लोगों के लिए भी बुध का गोचर अशुभ रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के वेतन में कमी आने के कारण उन्हें पैसों की कमी का सामना आने वाले कुछ दिनों तक करना पड़ेगा। व्यापारियों के नए ग्राहकों में कमी आएगी, जिसका सीधा असर मुनाफे पर होगा। छात्रों को पढ़ाई में सफलता मिलने की संभावना बेहद कम है। यदि मन लगाकर पढ़ाई नहीं की, तो फेल भी हो सकते हैं। वैवाहिक जीवन में तनाव की स्थिति बनी रहेगी, जिसका असर घर की शांति पर भी पड़ेगा।

कुंभ राशि

इस राशि के लोगों के करियर पर नकारात्मक असर बुध गोचर का पड़ सकता है। छात्रों को परीक्षाओं में अच्छे अंक हासिल नहीं होंगे, जिसके कारण उन्हें माता-पिता और टीचर की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। नौकरीपेशा और दुकानदारों की आमदनी में वृद्धि होने की जगह कमी आने की संभावना है, जिसका सीधा असर आर्थिक स्थिति पर भी पड़ेगा। परिवार के सदस्यों के बीच मनमुटाव बने रहेंगे, जिसका नकारात्मक असर पार्टनर की सेहत पर भी पड़ने वाला है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ