Surya Gochar: चित्रा नक्षत्र में सूर्य गोचर से चमकेगी 5 राशियों की किस्मत; बोरी में भरकर घर ले जाएंगे नोट!

Surya Gochar: 10 अक्टूबर, 2024 को सूर्य चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। यह गोचर 5 राशियों के लिए बेहद शुभ रहेगा। इन राशियों के जातकों को धन लाभ, करियर में उन्नति, स्वास्थ्य लाभ और पारिवारिक सुख मिलने की संभावना है। आइए जानते हैं, ये 5 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं

Surya-Gochar-Chitra-Nakshatra

Surya Gochar: नक्षत्र मंडल के 27 नक्षत्रों में से 14वें नक्षत्र चित्रा को सबसे ज्यादा चमकने वाला नक्षत्र माना गया है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, चित्रा नक्षत्र में जन्मे बच्चे काफी भाग्यवान, बुद्धिमान, बलवान और ऊर्जावान होते हैं, जो सभी क्षेत्रों में बेहतर कार्य करने के लिए जाने जाते हैं। भारतीय ग्रंथों में इस नक्षत्र का मौसम के लिए गहराई से अध्ययन किया गया है। कृषि और व्यापार के लिए यह नक्षत्र लाभकारी माना गया है।

विज्ञापन

आत्मबल, नेतृत्व, स्वास्थ्य, पिता, माणिक, सम्मान के स्वामी स्वामी ग्रह सूर्य बृहस्पतिवार 10 अक्टूबर, 2024 को दोपहर बाद 2 बजकर 16 मिनट पर चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह हैं, मंगल ग्रह जो सूर्य ग्रह परम मित्र है। ज्योतिष शास्त्र मे मंगल के नक्षत्र चित्रा में सूर्य का गोचर अच्छा माना गया है। इस नक्षत्र में सूर्य गोचर का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 5 राशियों के लिए सूर्य का यह नक्षत्र परिवर्तन बेहद लाभदायी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 5 लकी राशियां कौन-सी हैं और इन राशियों के जातकों के जीवन में क्या-क्या सकारात्मक बदलाव आने की प्रबल संभावनाएं हैं?

विज्ञापन

चित्रा नक्षत्र में सूर्य गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि

मेष राशि के स्वामी मंगल हैं और चित्रा नक्षत्र के भी। सूर्य ग्रह के इस नक्षत्र में गोचर करने से मेष राशि के जातकों को करियर में उन्नति के नए अवसर मिलेंगे। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। आय में वृद्धि होने से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ समय बिताने के लिए आपको पर्याप्त अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि के स्वामी सूर्य हैं और वे मित्र के नक्षत्र चित्रा में गोचर कर इस राशि के जातकों अनेक शुभ फल देंगे। सिंह राशि के जातकों का आत्मविश्वास बढ़ेगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल रहेंगे। व्यापार में नई डील होने की संभावना है। कारोबारी लाभ में वृद्धि होगी। धन लाभ के जबरदस्त योग हैं। संपत्ति खरीदने के लिए शुभ समय है। स्वास्थ्य अच्छा रहने से आपका फोकस काम बना रहेगा।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का चित्रा नक्षत्र में गोचर उनके जीवन को रोमांचक बनाए रखेगा। आपकी पर्सनैलिटी में गजब का निखार आएगा। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपकी बातों पर लोगों का ध्यान जाएगा। आय में स्थिरता रहेगी। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ होगा। लव लाइफ में मधुरता आएगी। विवाहित जीवन सुखमय रहेगा।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य का चित्रा नक्षत्र में गोचर आध्यात्मिक विकास के लिए अच्छा रहेगा। आप ध्यान और योग में रुचि लेंगे। इससे आपको मानसिक शांति मिलेगी। धार्मिक यात्रा के योग बन रहे हैं। नौकरी में नए अवसर मिलेंगे। कारोबार में धन लाभ होगा। आप अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए कुछ नए निवेश कर सकते हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे।

कुंभ राशि

चित्रा नक्षत्र में सूर्य गोचर कुंभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक रूप से लाभदायक रहेगा। आपको अचानक धन लाभ हो सकता है। करियर में भी तरक्की के योग बन रहे हैं। नौकरी में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपके काम की सराहना होगी व्यापार में विस्तार के नए अवसर मिलेंगे। धन लाभ होगा और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार के साथ संबंध मधुर रहेंगे। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मजबूती आएगी।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ