---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Surya Gochar 2024: सूर्य के कन्या संक्रांति से चमकेगी इन 3 राशियों की किस्मत, मिलेगी परेशानियों से मुक्ति!

Surya Gochar 2024: सूर्य एक निश्चित अतंराल पर अपना राशि परिवर्तन कर दूसरी राशि में जाते हैं, जिसे संक्रांति कहते हैं। आज 16 सितंबर को कन्या संक्रांति है, जिसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा। लेकिन 3 राशियों के जातक कन्या में सूर्य गोचर से काफी लाभान्वित होंगे। आइए जानते हैं, ये 3 भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं?

---विज्ञापन---

Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, हिंदू धर्म में कन्या संक्रांति एक महत्वपूर्ण ज्योतिषीय घटना है। इस दिन सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करते हैं। ज्योतिषीय दृष्टिकोण से सूर्य के राशि परिवर्तन से स्वास्थ्य, धन, करियर और रिश्तों पर बेहद गहरा असर होता है। आज 16 सितंबर से भगवान सूर्यदेव सिंह राशि छोड़ कर अगले 30 दिनों के लिए बुद्ध के स्वामित्व वाली कन्या राशि में विराजेंगे। यूं तो इसका असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों की किस्मत चमक सकती है। आइए जानते हैं, ये 3 लकी राशियां कौन-सी हैं?

कन्या राशि में सूर्य गोचर का राशियों पर असर

मेष राशि

कन्या राशि में सूर्य गोचर से मेष राशि के जातकों की नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी। आप चुनौतियों का सामना करने सफल रहेंगे। आमदनी में वृद्धि के योग हैं। धन कमाने के नए मौके सामने आएंगे, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी में सैलरी बढ़ने के योग हैं। ऑफिस में मान-सम्मान में वृद्धि होगी। खुदरा व्यापार में बिक्री बढ़ सकती है। कस्टमर की संख्या में वृद्धि होगी। लव लाइफ और रिलेशनशिप में मजबूती आएगी। लाइफ पार्टनर मिलने की संभावना है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Sharad Purnima 2024: चांद की रोशनी में क्यों रखते हैं खीर? जानें महत्व और नियम

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के जीवन पर कन्या राशि में सूर्य गोचर से काफी अनुकूल असर होने की संभावना है। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए समर्पित होकर मेहनत करेंगे। इससे आपकी आमदनी में जबरदस्त उछाल आएगा। सभी प्रकार के धन संकट दूर होंगे। नौकरी में स्थिरता बनी रहेगी। लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों में मजबूती आएगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। पुरानी बीमारियां दूर हो सकती हैं। सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातकों के ले कन्या राशि में सूर्य गोचर सकारात्मक साबित हो सकता है। आप नए लोगों से मिलेंगे और अपने विचारों को प्रभावी ढंग से व्यक्त कर पाएंगे। आमदनी में वृद्धि के प्रबल योग हैं। खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा। कारोबार में व्यापार का विस्तार हो सकता है। उद्योग-धंधों में नए प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए यह अच्छा समय है। खुदरा बिजनेस में बिक्री बढ़ सकती है। स्टूडेंट प्रतियोगी परीक्षाओं में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

ये भी पढ़ें: Mahalaya 2024: महालया क्या है, नवरात्रि से इसका क्या संबंध है? जानें महत्व और जरूरी जानकारियां

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:  Temples of India: जिंदा लड़की की समाधि पर बना है वाराणसी का यह मंदिर, दिल दहला देने वाला है इतिहास!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Sep 16, 2024 10:17 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola