Surya Gochar 2024: पितृ पक्ष में सूर्य जैसी चमकेगी 3 राशियों की किस्मत, धन-यश में होगी वृद्धि!

Surya Gochar: साल 2024 में पितृ पक्ष के दौरान सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन होगा, जिसका असर 12 राशियों के जातकों पर पड़ेगा। आइए जानते हैं उन्हीं राशियों के बारे में, जिन्हें श्राद्ध के दौरान उनकी पूजा का पूर्ण फल मिल सकता है।

Surya Gochar 2024

इन राशियों को होगा लाभ!

Surya Gochar 2024: सनातन धर्म के लोगों के लिए पितृ पक्ष के हर एक दिन का खास महत्व है। इस दौरान पूजा-पाठ और पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण करना शुभ माना जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार, इस बार भाद्रपद पूर्णिमा यानी पितृ पक्ष का आरंभ 17 सितंबर 2024 से हो रहा है, जिसका समापन पितृ अमावस्या के दिन 2 अक्टूबर 2024 को होगा। इस बार पितृ पक्ष के दिन बेहद खास हैं, क्योंकि इस दौरान आत्मा के कारक ग्रह सूर्य का गोचर हो रहा है। चलिए जानते हैं सितंबर में किस दिन सूर्य की चाल बदलेगी और उसका प्रभाव किन-किन राशियों के जातकों की जिंदगी पर देखने को मिलेगा।

विज्ञापन

कब होगा सूर्य गोचर?

सूर्य को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। पितृ पक्ष के दौरान 27 सितंबर 2024 को दोपहर 01 बजकर 20 मिनट पर सिंह राशि के स्वामी सूर्य देव हस्त नक्षत्र में गोचर करेंगे। राशिचक्र में इस नक्षत्र को 13वां स्थान प्राप्त है, जिसके स्वामी चंद्र देव हैं।

विज्ञापन

सूर्य गोचर का राशियों पर प्रभाव

सिंह राशि 

आत्मा के कारक ग्रह का गोचर सिंह राशि के लोगों के लिए वरदान साबित हो सकता है। सूर्य देव की विशेष कृपा से इस अवधि के दौरान अटके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों के आय के नए स्रोत बनेंगे, जिससे आर्थिक स्थिति में अकस्मात सुधार हो सकता है। कारोबारियों की भी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके अलावा व्यावसायिक डील पूरी होने के भी योग बन रहे हैं।

विज्ञापन

तुला राशि

सूर्य का गोचर तुला राशि के लोगों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा। ऑफिस में वर्क लोड कम होगा, जिसके कारण मानसिक शांति मिलेगी। कारोबार में भी मुनाफा कमाने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे। दुकानदारों के मुनाफा में वृद्धि हो सकती है। पत्नी संग चल रहा विवाद खत्म होगा, जिससे लव लाइफ में मिठास बनी रहेगी। कब्ज या गैस की समस्या से परेशान लोगों की सेहत में सुधार आएगा।

धनु राशि

पितृ पक्ष के दौरान धनु राशि के लोगों को पार्टनर से कोई शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। पार्टनर संग चल रहा विवाद खत्म होगा। ऑफिस में समय पर सभी काम पूरे हो जाएंगे, जिसके कारण बॉस आपकी तारीफ भी कर सकता है। पाचन तंत्र से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। व्यापारियों के काम का विस्तार होगा। इसके अलावा धन कमाने के कई नए अवसर प्राप्त होंगे।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ