घर में तोता पालना भी बन सकता है कंगाली का कारण! जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Tips: कुछ लोगों को तोता, कबूतर और अलग-अलग प्रजातियों की चिड़िया पालने का शौक होता है। हालांकि वास्तु शास्त्र के अनुसार, कई बार ये पशु-पक्षी भी आपकी गरीबी का कारण बन सकते हैं। इसलिए अपने घर में किसी भी जानवर व पशु-पक्षी को लाने से पहले वास्तु नियमों को जरूर जान लेना चाहिए। चलिए अब जानते हैं घर में तोता पालना कब-कब अशुभ होता है।

Parrot Vastu Tips

क्या आपके घर में भी है तोता?

Vastu Tips: आज के समय में कुत्ता, बिल्ली, खरगोश, मछली और तोते को पालना ट्रेंड बन गया है। जहां कुछ लोग शौक के तौर पर जानवर और पशु-पक्षियों को पालते हैं, तो वहीं कुछ लोग घर का वास्तु सही करने के लिए इन्हें घर में लाते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में मौजूद छोटी से छोटी चीज का घरवालों की कुंडली पर शुभ और अशुभ प्रभाव पड़ता है। जहां कुछ जानवरों और पशु-पक्षियों के आने से घर में सकारात्मकता का वास होता है। वहीं कुछ दुर्भाग्य और कंगाली को भी दर्शाते हैं। आज हम आपको घर में तोता पालने से जुड़े वास्तु नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं।

विज्ञापन

तोता पालना चाहिए या नहीं?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, किसी भी जानवर व पशु-पक्षी को घर में कैद करके रखना शुभ नहीं होता है। इसके कारण वास्तु दोष लगता है, जिसकी वजह से घरवालों के करियर पर ब्रेक लग जाता है। वैसे तो घर में तोता पालना शुभ होता है। इससे घर में सकारात्मक माहौल बना रहता है। लेकिन तोते को घर में हर समय पिंजरे में कैद रखना अशुभ होता है।

विज्ञापन

यदि तोता घर में खुश नहीं होता है, तो वो बदुआ देता है। बदुआ का अशुभ प्रभाव घर के हर एक सदस्य को झेलना पड़ता है। यहां तक कि इसका नकारात्मक प्रभाव घरवालों की सेहत पर भी पड़ता है। घर में हर समय तनाव का वातावरण रहता है। इसके अलावा आर्थिक स्थिति भी कमजोर होने लगती है।

विज्ञापन

LIU Inspectors parrot missing, LIU Inspectors parrot missing in Meerut, Meerut Viral News, UP News

किन लोगों को तोता नहीं पालना चाहिए?

जिन लोगों के घर में हर समय क्लेश का वातावरण रहता है या घरवालों की आपस में नहीं बनती है, उन्हें तोता नहीं पालना चाहिए। कहा जाता है कि तोता बातों को बहुत जल्दी समझता है। यदि आपके घर में हर समय लड़ाई-झगड़ा होता है, तो वो आपकी बातों को सुनकर दोहराने लगता है, जो अशुभ होता है। इससे घर में नकारात्मकता का वास होता है।

विज्ञापन

घर में तोते की तस्वीर लगानी चाहिए या नहीं?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर में तोते की तस्वीर लगाना शुभ होता है। बेडरूम में तोते की तस्वीर को लगाने से पति-पत्नी के बीच प्रेम बढ़ता है। साथ ही संबंधों में मजबूती आती है। इसके अलावा स्टीड रूम में तोते की तस्वीर लगाना भी शुभ होता है। इससे बच्चों की बुद्धि का विकास होता है।

किस दिशा में लगानी चाहिए तस्वीर?

वैदिक वस्तु शास्त्र के अनुसार, घर की उत्तर दिशा में तोते की तस्वीर को लगाना शुभ होता है। उत्तर दिशा के अलावा घर की पूर्व दिशा में भी तोते की तस्वीर लगाई जाती है। इन दोनों ही दिशा में तस्वीर को लगाने से कुंडली में बुध ग्रह की स्थिति मजबूत होती है, जिससे बुद्धि और ज्ञान का विकास होता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ