Surya Gochar 2024: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव का विशेष स्थान है, जिसे सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। कुंडली में सूर्य की प्रबल स्थिति के कारण संबंध, आर्थिक स्थिति और सेहत में मजबूती आती है। इसी के साथ समाज में मान-सम्मान भी बढ़ता है। वहीं जब ग्रहों के राजा का राशि या नक्षत्र परिवर्तन होता है, तो उसकी वजह से भी जीवन में बदलाव आता है।
पंचांग के अनुसार, आने वाले 30 दिन में सूर्य देव तीन बार गोचर करेंगे, जिसके कारण तीन राशियों के जातकों को करियर व कारोबार में तगड़ा मुनाफा होगा। अगले माह 10 अक्टूबर 2024 को दोपहर 02:16 मिनट पर सूर्य देव चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। 10 अक्टूबर के बाद 17 अक्टूबर को भी सूर्य का गोचर होगा। इस दिन सुबह 07:52 मिनट पर सूर्य देव तुला राशि में प्रवेश करेंगे। माह खत्म होने से पहले 24 अक्टूबर 2024 को भी सूर्य देव की चाल बदलेगी। इस दिन प्रात: काल 12:52 मिनट पर सूर्य देव स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। चलिए अब जानते हैं इन 30 दिनों के दौरान सूर्य गोचर का शुभ प्रभाव किन-किन राशियों के जातकों के ऊपर देखने को मिलेगा।
मेष राशि
आने वाले 30 दिन तक मेष राशि के जातकों के ऊपर ग्रहों के राजा सूर्य देव मेहरबान रहेंगे, जिसके कारण उन्हें आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिल सकता है। धैर्य से परिस्थतिथियों को सुलझाने का प्रयास करेंगे, तो सब कुछ सही रहने की संभावना है। नौकरीपेशा और दुकानदार जातकों की आय में वृद्धि होने की भी प्रबल संभावना बनी हुई है। पुराने निवेश से मेष राशि के जातकों को इस समय अपेक्षित लाभ होने की संभावना है। इसके अलावा परिवार के सदस्यों के साथ चल रहा मतभेद भी दूर होगा।
ये भी पढ़ें- सूर्य-गुरु की मेहरबानी से 5 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू, करियर-कारोबार में तरक्की के योग!
सिंह राशि
ग्रहों के राजा के विशेष आशीर्वाद के कारण सिंह राशि के जातकों को निवेश से अच्छा लाभ हो सकता है। खर्चों में कमी आएगी। ऑफिस में यदि सहकर्मियों संग लड़ाई चल रही है, तो मतभेद दूर होने की संभावना है। व्यापार में आ रही रुकावटें भी समाप्त होंगी, जिससे तगड़ा मुनाफा हो सकता है। स्टूडेंट जातक मन लगाकर पढ़ाई करेंगे, जिससे उन्हें अच्छे अंक हासिल होंगे। इसी के साथ एकाग्रता शक्ति में वृद्धि होने की भी संभावना है।
कन्या राशि
सूर्य देव की कृपा के कारण कन्या राशि के जातकों का परिवार के सदस्यों संग चल रहा मतभेद दूर होगा। आने वाले 30 दिनों तक घर का माहौल भी अच्छा रह सकता है। नौकरीपेशा लोगों को आराम करने का भरपूर समय मिलेगा, जिससे कमर दर्द में कमी आएगी। आय के स्रोतों में वृद्धि हो सकती है। धन लाभ होने के कारण आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी। कार्यस्थल पर माहौल आपके अनुकूल रहेगा, जिसकी वजह से समय पर आप अपना काम पूरा कर लेंगे।
ये भी पढ़ें- Krishna Temple: कान्हा का ऐसा मंदिर जहां तेज बोलने से नाराज हो जाते हैं भगवान! घंटियां बजाना भी है मना
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
स्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
13 hrs agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
19 hrs agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
2 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
3 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
4 days agoआज किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि, पढ़ें 22 अक्टूबर का राशिफल
5 days agoआज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 21 अक्टूबर 2026 का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines