Trigrahi Yog 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज से दो दिन बाद यानी 16 जुलाई को कर्क राशि में त्रिग्रही योग का निर्माण हो रहा है। इस समय चंद्र देव की स्वामित्व वाली राशि यानी कर्क में बुध देवता और शुक्र देव विराजमान हैं। 16 जुलाई को सुबह ग्रहों के राजा यानी सूर्य देवता भी कर्क राशि में गोचर करेंगे। इस समय सूर्य देवता मिथुन राशि में विराजमान हैं। ऐसे में 16 जुलाई को कर्क राशि में तीन ग्रहों का मिलन होगा। कई साल बाद सूर्य देवता, बुध देव और शुक्र ग्रह की कर्क राशि में युति होगी। चलिए जानते हैं इस बार 3 ग्रहों के मिलन से किन राशियों के जातकों को शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है।
मकर राशि
कारोबारियों की कोई खास डील फाइनल हो सकती है, जिससे भविष्य में अच्छा-खासा मुनाफा होगा। धार्मिक कार्यों से जुड़े लोगों को मंगल उत्सव में शामिल होने का अवसर मिलेगा। शादीशुदा लोगों को पार्टनर के साथ ट्रिप पर जाकर सुकून मिलेगा। बिजनेसमैन को इस हफ्ते कानूनी मामले में सफलता मिल सकती है।
ये भी पढ़ें- शनि देव इन 5 राशियों पर होने वाले हैं मेहरबान, 21 साल तक होगी अपार धन की बरसात!
कर्क राशि
परिवार में किसी का विवाह तय होने से हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में आपके अनुकूल वातावरण रहेगा। काम में सहकर्मियों का पूरा साथ मिलेगा। शादीशुदा लोगों ने पार्टनर से वार्ता करते हुए व्यवहार में संयम रखा, तो अच्छा रहेगा। बिजनेसमैन ज्यादा चिंता न करें, नई डील समय से पहले पूरी हो जाएगी।
मीन राशि
बेरोजगार लोग भाग्य पर भरोसा रखें, जल्द ही किसी बड़ी कंपनी में जॉब लग सकती है। जो लोग पिछले दो साल से नौकरी कर रहे हैं, उन्हें प्रमोशन का शुभ समाचार मिल सकता है। कारोबारियों का कोर्ट में जमीन से जुड़ा कोई मामला अटका हुआ है, तो इस माह उसमें आपको सफलता मिल सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के लोगों का भाग्य उनका साथ दे रहा है। जो भी काम मन लगाकर करेंगे, उसमें सफलता मिलेगी। लंबे समय से अटके हुए काम निपट जाएंगे। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन का शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। शादीशुदा लोगों को मांगलिक कार्य में जाने का अवसर मिल सकता है।
मिथुन राशि
अध्यात्म से जुड़े लोगों का समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी नौकरीपेशा लोगों के कार्यों में रुकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। लेकिन अगर आपने धैर्य से काम लिया, तो सब सही रहेगा। रविवार का दिन मिथुन राशि के लोगों का मंगलमय कार्यों में बीतेगा।
ये भी पढ़ें- 19 जुलाई के बाद चमकेगी इस राशि के लोगों की किस्मत, विदेश यात्रा का भी है योग!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें 12 अक्टूबर 2026 का राशिफल
15 hrs agoआज नवरात्रि का आरंभ, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें राशिफल
1 day agoतुला और मकर राशि के लिए जरूरी सलाह, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoअमावस्या पर इन 5 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
3 days agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
4 days agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
6 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines