Surya Gochar 2024: वैदिक ज्योतिष के अनुसार, सूर्य एक राशि में 30 दिन और एक नक्षत्र में लगभग 13 दिन रहते हैं। न केवल सूर्यदेव के राशि परिवर्तन से बल्कि उनके नक्षत्र गोचर से भी देश-दुनिया और राशियों पर व्यापक असर होता है। ग्रहों के राजा सूर्य आज से आर्द्रा नक्षत्र में प्रवेश कर रहे हैं। इस नक्षत्र के स्वामी ग्रह राहु हैं, वहीं यह मिथुन राशि के अंतर्गत आता है। बता दें, सूर्यदेव इस नक्षत्र में 13 दिन रहने वाले हैं। आर्द्रा नक्षत्र में सूर्य गोचर का प्रभाव यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां इससे विशेष लाभान्वित होंगी।
आर्द्रा नक्षत्र में सूर्य गोचर का राशियों पर असर
मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातकों के जीवन पर आर्द्रा नक्षत्र में सूर्य गोचर का काफी सकारात्मक असर होने के योग बन रहे हैं। आपके आत्मविश्वास और क्रिएटिविटी में वृद्धि होगी। आप राजनीति और सत्ता के गलियारे में अपनी पैठ बनाएंगे। स्टूडेंट्स जातकों के करियर में एक नया उछाल आने के योग हैं। उनके प्रपोजल और प्रोजेक्ट को अवार्ड के लिए सेलेक्ट किया जा सकता है। इससे धन लाभ भी होने के योग हैं। नौकरीपेशा जातक लाभ की स्थिति होंगे, उनकी आय में वृद्धि होगी। बिजनेस में भी काफी लाभ होने के योग बन रहे हैं। व्यापार का विस्तार हो सकता है। लव लाइफ में मजबूती आएगी। मैरिड लाइफ में खुशियां बढ़ेंगी।
धनु राशि:
इस राशि के जातकों के लिए आर्द्रा नक्षत्र में सूर्य गोचर बेहद अनुकूल साबित हो सकता है। किस्मत का भरपूर साथ मिल सकता है। जो जातक जिस क्षेत्र में काम करते हैं, वहां वे सफलता पा सकते हैं। जॉब करने वाले जातक ऑफिस या कार्यस्थल पर कलीग और बॉस से सराहे जाएंगे। बोनस मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापारियों को विशेष फायदा होने की संभावना है। बिजनेस में नया धन निवेश करने के लिए यह समय उत्तम है। स्टूडेंट्स और प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे जातक एग्जाम में कामयाबी प्राप्त कर सकते हैं। फैमिली लाइफ की खुशियों में इजाफा होगा। लव लाइफ में भी मधुरता बनी रहेगी।
मीन राशि:
मीन राशि के जातकों के लिए आर्द्रा नक्षत्र में सूर्य गोचर फलदायी साबित होने के योग बना रहा है। आपकी मेहनत का फल आपको मिलेगा। किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। लंबे समय से अटके हुए काम पूरे होंगे। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के चक्कर से मुक्ति मिलने के योग हैं। पैतृक संपत्ति के विवाद भी सुलझ सकते हैं। कारोबार में विस्तार होने से लाभ का मार्जिन बढ़ सकता है। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर सामने आएंगे। हायर एजुकेशन से जुड़े जातकों के काम की प्रशंसा होगी। लव लाइफ में खुलापन आएगा, आप रिश्तों को लेकर लोगों से बात कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन सुखमय होगा।
ये भी पढ़ें: सावधान! गाड़ी के डैशबोर्ड पर भूल से भी न रखें ये चीजें, मंगल दोष के साथ होगा भारी नुकसान
ये भी पढ़ें: शिवलिंग का जल ग्रहण करना चाहिए या नहीं, कब जल नहीं चढाएं, जानें क्या कहता है शास्त्र?
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
18 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines