Grah Gochar 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए रंगों के पर्व होली का खास महत्व है। होली के दिन लोग आपसी बैर को भुलाकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं और हर्षोल्लास के साथ त्योहार मनाते हैं। धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से होली का दिन बेहद खास है क्योंकि इस दिन कई शुभ योग का निर्माण होने के साथ-साथ दो महत्वपूर्ण ग्रहों का गोचर भी हो रहा है।
वैदिक पंचांग की गणना के मुताबिक इस साल 13 मार्च को होलिका दहन और 14 मार्च को होली का पर्व मनाया जाएगा। 14 मार्च 2025 को शाम 6 बजकर 58 मिनट पर सूर्य देव मीन राशि में गोचर करेंगे। जबकि इसी दिन दोपहर में 12 बजकर 56 मिनट पर चंद्र देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। चलिए जानते हैं होली पर सूर्य-चंद्र गोचर से इस बार किन तीन राशियों को खास फायदा हो सकता है।
वृषभ राशि
होली पर सूर्य-चंद्र गोचर से वृषभ राशि के जातकों को लाभ होने की संभावना है। लंबे समय से कोई काम अटका हुआ है तो वो आने वाले दिनों में पूरा हो जाएगा। कारोबारियों को नया ऑर्डर मिलेगा जिससे उन्हें कारोबार में तगड़ा मुनाफा होगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनके पद में वृद्धि होगी। कपल को जल्द गुड न्यूज मिलेगी जिसके कारण उनके घर में खुशियां बरकरार रहेंगी।
ये भी पढ़ें- Video: 31 मार्च तक चंद्र की राशि कर्क के लोग रहेंगे परेशान, जल्दबाजी से होगा नुकसान!
कर्क राशि
सिंगल लोगों को होली पर अपना सच्चा प्यार मिल सकता है। सूर्य-चंद्र गोचर के शुभ प्रभाव के कारण कारोबारियों को धन लाभ होगा। युवा वर्ग को करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। शादीशुदा कपल अपने निजी जीवन की बातें किसी तीसरे इंसान को नहीं बताएंगे तो अच्छा रहेगा। पूरे मार्च माह उम्रदराज जातकों की सेहत उत्तम रहेगी। इस माह कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या परेशान नहीं करेगी।
धनु राशि
होली पर धनु राशि के जातकों को कोई बड़ी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। घर में कोई शादी योग्य कन्या है तो मार्च में उसका विवाह तय हो सकता है। कारोबारियों के मुनाफे में इजाफा होगा। धन लाभ होने के कारण नौकरीपेशा जातक जल्द अपने नाम पर वाहन खरीद सकते हैं। जिन लोगों की आयु 50 से अधिक है उनको मार्च माह में कोई गंभीर समस्या होने की संभावना नहीं है।
ये भी पढ़ें- Chandra Gochar 2025: 12 मार्च तक इन 3 राशियों के घर में बरकरार रहेंगी खुशियां! मंगल की राशि में गोचर करेंगे चंद्र
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
22 hrs agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
2 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
3 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
5 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
6 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines