Vyatipata Yoga 2025: 9 सितंबर 2025 को करीब 3 घंटे 24 मिनट तक व्यतिपात योग बनेगा। इस बार व्यतिपात योग का निर्माण सूर्य और चंद्र ग्रह के संयोग से हो रहा है। द्रिक पंचांग के अनुसार, 9 सितंबर 2025 को दोपहर 12 बजकर 50 मिनट से व्यतिपात योग का आरंभ होगा, जिसका समापन दोपहर में 4 बजकर 14 मिनट पर होगा। आमतौर पर व्यतिपात योग को अशुभ माना जाता है, जिस दौरान कोई भी शुभ कार्य नहीं करना चाहिए। हालांकि, हर राशि के ऊपर व्यतिपात योग का अशुभ प्रभाव पड़े, ये भी जरूरी नहीं है। कुछ परिस्थतियों में व्यतिपात योग का शुभ प्रभाव भी देश-दुनिया पर पड़ता है।
9 सितंबर को बनने वाले व्यतिपात योग का भी तीन राशियों के ऊपर शुभ पड़ेगा। साथ ही उन्हें आत्मा, मान-सम्मान, पिता, शक्ति और ऊर्जा के कारक सूर्य व मन, माता, मानसिक स्थिति, स्वभाव और विचार के प्रतिनिधित्व ग्रह चंद्र का साथ मिलेगा। चलिए जानते हैं उन तीन लकी राशियों के राशिफल के बारे में।
मेष राशि
सूर्य और चंद्र के संयोग से बनने वाले व्यतिपात योग से मेष राशिवालों को लाभ होगा। विवाहित जातकों के निर्णय लेने की क्षमता में सुधार होगा और जीवनसाथी संग रिश्ता मजबूत होगा। आर्थिक दृष्टि से भी कारोबारियों के लिए आने वाला समय अच्छा रहेगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें किसी बड़ी कंपनी के साथ काम करने का मौका मिलेगा।
ये भी पढ़ें- Pitru Paksha 2025 Updates: आज दोपहर तक कर सकते हैं पितृ पक्ष के पहले श्राद्ध की पूजा, जानें शुभ मुहूर्त
तुला राशि
मेष के अलावा तुला राशिवालों को भी व्यतिपात योग से लाभ होने वाला है। घर में तनाव का माहौल है तो वो खत्म होगा। सिंगल जातकों का धर्म-कर्म की तरफ झुकाव बढ़ेगा। साथ ही लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। इसके अलावा आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा। यदि किसी को पैसे उधार दे रखे हैं तो वो वापस मिल जाएंगे। साथ ही संपत्ति खरीदने का मन बनेगा।
मीन राशि
व्यतिपात योग के शुभ प्रभाव से मीन राशिवालों के जीवन में स्थिरता आएगी। उच्च शिक्षा के लिए शहर से बाहर जाना बच्चों के लिए अच्छा रहेगा। नौकरीपेशा जातकों के संचार कौशल में सुधार होगा और सहकर्मियों से रिश्ते मजबूत होंगे। जिन लोगों का खुद का बिजनेस है, उन्हें अटके धन की प्राप्ति होगी। साथ ही जमीन का सौदा फाइनल होगा। इस दौरान अविवाहित जातकों के लिए शादी के प्रस्ताव भी आ सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Love Rashifal: 8 सितंबर को भी चंद्र ग्रहण का 3 राशियों की लव लाइफ पर पड़ेगा प्रभाव, जुड़ेगा दिल
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
गुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 hrs agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
1 day agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
4 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को हो सकता है धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज चमकेगा इन 4 राशियों का भाग्य, पढ़ें 23 अक्टूबर का दैनिक राशिफल
6 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines