Surya Budh Yuti 2024: वैदिक पंचांग के अनुसार, 16 सितंबर 2024 को शाम में 07:52 मिनट पर सूर्य देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस समय सूर्य देव सिंह राशि में मौजूद हैं। सूर्य गोचर के 6 दिन बाद बुध देव की भी चाल बदलेगी। 23 सितंबर 2024 को सुबह 10 बजकर 15 मिनट पर बुध देव कन्या राशि में गोचर करें। ऐसे में साल 2024 में एक बार फिर 23 सितंबर को कन्या राशि में सूर्य और बुध की युति होगी। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जब भी किसी दो ग्रह की युति होती है, तो उससे 12 राशियों के जीवन में बदलाव आता है। चलिए जानते हैं इस बार सूर्य-बुध की युति किन तीन राशियों के लोगों के लिए अशुभ रहेगी।
मेष राशि
कन्या राशि में सूर्य-बुध की युति मेष राशि के लोगों के लिए शुभ की जगह अशुभ रह सकती है। युवाओं के आत्मविश्वास में कमी आएगी। इसके अलावा सहकर्मियों से लड़ाई भी हो सकती है, जिसके कारण टीचर और प्रिंसिपल की नाराजगी का सामना करना पड़ेगा। आने वाले कुछ दिनों तक मेष राशि के जातकों का मन असंतुष्ट रह सकता है, जिसका नकारात्मक प्रभाव कारोबार पर भी पड़ेगा।
ये भी पढ़ें- Numerology Prediction 8 September 2024: डेट ऑफ बर्थ से जानें कैसा रहेगा आज आपका दिन?
मिथुन राशि
23 सितंबर 2024 तक मिथुन राशि के जातकों को सोच-समझकर निवेश करना होगा, नहीं तो उन्हें भविष्य में पैसों की कमी का सामना करना पड़ सकता है। इसके अलावा खुद की दुकान या कारोबार खोलने का फैसला भी इस समय सही नहीं रहेगा। फ्यूचर में कानूनी मामले में फंस सकते हैं। घर की परेशानियों को लेकर मिथुन राशि के जातकों का मन विचलित रहेगा।
मीन राशि
नौकरीपेशा लोगों का प्रमोशन रुक सकता है। वेतन में कमी आने के साथ-साथ सेहत से जुड़ी समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक माहौल भी आने वाले दिनों तक अच्छा नहीं रहेगा। जीवनसाथी के साथ घरेलू मामलों को लेकर विवाद हो सकता है। इसी साल जिन लोगों की शादी पक्की हुई है, उनका रिश्ता उनकी ही कुछ गलतियों के कारण अगले हफ्ते तक टूट सकता है।
ये भी पढ़ें- Kaalchakra Today: कंगाली का कारण है घर की इन 3 दिशाओं में गंदगी होना! पंडित सुरेश पांडेय से जानें वास्तु दोष के कारक
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
लाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
20 hrs agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
1 day agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
3 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
4 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoआश्विन पूर्णिमा पर कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoआज शरद पूर्णिमा पर ग्रहों का दुर्लभ संयोग, इन 3 राशियों को मिलेगा लाभ
6 days agoशरद पूर्णिमा पर इन 4 राशियों की आय में होगी वृद्धि, पढ़ें आज का राशिफल
6 days agoवृषभ राशि वाले रहें सावधान, दिसंबर तक मिलेंगे अशुभ परिणाम
7 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines