हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सूर्य-बुध के शुभ योग से चमकी 3 राशियों की किस्मत, हर फील्ड में मिलेगी सक्सेस; बढ़ेगी शोहरत

वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के स्वामी सूर्य और ग्रहों के राजकुमार बुध ने एक-दूसरे से जीरो डिग्री पर स्थित होकर पूर्ण युति योग का निर्माण किया है, जिससे 3 राशियों के जातकों की किस्मत चमक सकती है और वे हर फील्ड में सक्सेस और शोहरत पा सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

मंगलवार 25 मार्च, 2025 को 01:16 AM बजे सूर्य और बुध ने एक-दूसरे से जीरो डिग्री पर स्थित होकर पूर्ण युति योग का निर्माण किया। सूर्य आत्मविश्वास, नेतृत्व, ऊर्जा और और आत्मबल के कारक ग्रह हैं। वहीं, बुध वाणी, विवेक, तर्कशक्ति, संचार और व्यापार के स्वामी ग्रह हैं। ज्योतिष शास्त्र में मुताबिक, इन दोनों ग्रहों की युति शुभ और काफी फलदायी होती है, जिसे बुधादित्य योग कहते हैं।

इस युति से बने योग का प्रभाव व्यक्ति के जीवन, विचार शक्ति, व्यक्तित्व और कर्म पर पड़ता है। यह युति व्यक्ति की बौद्धिक क्षमता को बढ़ाती है और तर्कशक्ति और निर्णय लेने की क्षमता को मजबूत करती है। सूर्य-बुध के इस शुभ योग का असर यूं तो सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियों के जातकों की किस्मत चमक सकती है और वे हर फील्ड में सक्सेस और शोहरत पा सकते हैं। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं?

ये भी पढ़ें: मैरिड लाइफ रहेगी हमेशा खुशहाल, बस कपल अपना लें विदुर नीति की ये 5 बातें

विज्ञापन

मेष राशि

सूर्य और बुध की युति मेष राशियों के जातकों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इस योग से मेष राशि के जातकों को अपने करियर में नई ऊंचाइयों तक पहुंचने का मौका मिलेगा। बुद्धिमता और नेतृत्व क्षमता में वृद्धि होगी, जिससे प्रोफेशनल जीवन में सफलता प्राप्त होगी। अपने विचारों को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने की क्षमता में भी इजाफा होगा, जिससे आप अपने कार्यक्षेत्र में अपनी पहचान बना सकेंगे। इस समय, आप दूसरों के बीच अपनी राय और विचारों के लिए सम्मान पाएंगे। आप अपनी योजना से सफलता और मेहनत से सम्मान पा सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के लिए सूर्य-बुध का यह योग बेहद सकारात्मक और फलदायी सिद्ध हो सकता है। यह समय विशेष रूप से उनके मानसिक कौशल, योजना बनाने की क्षमता और संगठित होने के लिए अच्छा है। करियर और शिक्षा के क्षेत्र में उन्नति की संभावना है। कार्यस्थल पर आप अपनी मेहनत और कड़ी लगन से अपनी पहचान बना सकते हैं। इसके अलावा, इस समय आपकी सोच स्पष्ट और तर्कसंगत होगी, जिससे आपके निर्णय सही साबित होंगे। करियर के क्षेत्र में सफलता मिलेगी, आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

विज्ञापन

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के लिए सूर्य और बुध का मिलन एक बहुत ही शुभ योग लेकर आता है। वर्तमान में बने इस योग से आपकी सोच और बोलने की कला में वृद्धि होगी। आप अपने विचारों को प्रभावशाली तरीके से प्रस्तुत करने में सक्षम होंगे, जिससे आपके सामाजिक और पेशेवर जीवन में सफलता मिलेगी। व्यापार और नौकरी में भी उन्नति होने के योग हैं। धन के मामले में भी इस योग से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं। अपनी योजनाओं को सटीक रूप से लागू कर आप धन और शोहरत दोनों पा सकते है।

ये भी पढ़ें: इंसान का समय कितना भी बुरा क्यों न हो, भूल से भी नहीं बेचनी चाहिए ये 5 चीजें

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola