Grahan 2026 Rashifal: 2026 में पड़ रहे ग्रहण के प्रभाव से 4 राशियों के ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट सकता है. इन राशियों को ग्रहण से लेकर अगले 15 दिनों तक अधिक सावधान रहने की जरूरत होगी. साल 2026 में ग्रहण कब कब लग रहे हैं और किस ग्रहण का प्रभाव किस राशि के लोगों पर पड़ेगा इसके बारे में आप यहां जान सकते हैं. इस साल सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण कब-कब लग रहे हैं और इसका अशुभ प्रभाव किन लोगों पर पड़ेगा चलिए इसके बारे में जानते हैं.
सूर्य ग्रहण 2026
2026 में दो सूर्य ग्रहण लगने वाले हैं. पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगने वाला है. यह सूर्य ग्रहण कुंभ राशि में होगा. सूर्य ग्रहण कुंभ राशि के लोगों को अशुभ परिणाम दे सकता है. आप लोगों के करियर में बदलाव आ सकता है. रिश्तों में गलतफहमियों के कारण दूरियां आ सकती हैं. आप धैर्य से काम करें और कोई फैसाल लेने में जल्दबाजी न करें.
दूसरा सूर्य ग्रहण
साल का दूसरा सूर्य ग्रहण कर्क राशि में लगेगा. यह सूर्य ग्रहण 12 अगस्त 2026 को लगने वाला है. यह ग्रहण भारत में नजर नहीं आएगा लेकिन इसका असर लोगों पर पड़ेगा. कर्क राशि में सूर्य ग्रहण से कर्क राशि के जातकों को सावधान रहना होगा. आप सोच-समझकर निवेश करें और आराम से वाहन चलाएं.
ये भी पढ़ें – Numerology: इन मूलांक वालों को देर से मिलता है सच्चा प्यार, संघर्ष भरी होती है लव लाइफ
चंद्र ग्रहण 2026
साल 2026 में पहला चंद्र ग्रहण 3 मार्च को होगा. यह चंद्र ग्रहण होलिका दहन के दिन लग रहा है. इस चंद्र ग्रहण के प्रभाव से कन्या राशि के लोगों को परेशानी हो सकती है. आपको धन हानि और स्वास्थ्य के खराब होने की समस्या हो सकती है.
दूसरा चंद्र ग्रहण
दूसरा चंद्रह ग्रहण 28 अगस्त 2026 को लगेगा. इस चंद्र ग्रहण के प्रभाव से मीन राशि के लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. मीन राशि पर इस ग्रहण का अशुभ प्रभाव पड़ेगा. आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है. ग्रहण के दिन और बाद में कुछ दिनों तक आप सावधान रहें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
मेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
11 hrs agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
12 hrs agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
14 hrs agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
17 hrs agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
1 day agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
2 days agoगुरुवार को किन राशियों को होगा लाभ, किन्हें होगी हानि? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज प्रभावी रहेगा सर्वार्थ सिद्धि योग, कैसा रहेगा सभी का दिन? पढ़ें राशिफल
4 days agoस्किल्स सीखने में माहिर होते हैं इन मूलांक के लोग, लेते हैं बड़ा रिस्क
5 days agoकार्तिक माह शुरू, कैसा रहेगा सभी राशियों के लिए दिन, पढ़ें आज का राशिफल
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines