Supermoon 2025 Rashifal: सुपरमून को अंतरिक्ष दुनिया की सबसे खूबसूरत और दुर्लभ खगोलीय घटना माना जाता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, हर बार कार्तिक पूर्णिमा की रात को सुपरमून लगता है. इस दौरान चांद पृथ्वी के बहुत करीब होता है, जिस कारण वह बड़ा और अधिक चमकीला दिखाई देता है. साल 2025 में 5 नवंबर, वार बुधवार को सुपरमून है. इस दिन चंद्रमा मेष राशि में संचार करेंगे. ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा को सुख, मन, माता, मानसिक स्थिति और वाणी का दाता माना गया है.
जिन लोगों के ऊपर चंद्र ग्रह का शुभ प्रभाव पड़ता है, उन्हें मानसिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है बल्कि व्यक्ति अपनी मीठी वाणी से सभी का दिल जीतने में कामयाब रहता है. आइए अब जानते हैं सुपरमून के दिन यानी 5 नवंबर 2025 को किन तीन राशियों को चंद्र ग्रह की विशेष कृपा से लाभ होगा.
मेष राशि
सुपरमून के दिन यानी 5 नवंबर 2025 को मेष राशिवालों को चंद्र देव की विशेष कृपा प्राप्त होगी. यदि कोई काम लंबे वक्त से पूरा नहीं हो रहा है तो उसके पूर्ण होने का समय आ गया है. इसके अलावा रिश्तों में प्यार और भरोसा बढ़ेगा, जिसका सकारात्मक प्रभाव घर के माहौल पर भी पड़ेगा. इसके अलावा कोई बड़ी स्वास्थ्य समस्या आपको परेशान नहीं करेगी.
ये भी पढ़ें- Supermoon 2025: दुर्लभ खगोलीय घटना देखने को रहें तैयार, भारत में कहां-कहां दिखेगा, कब-कैसे देख सकेंगे?
मिथुन राशि
5 नवंबर 2025 का दिन मिथुन राशिवालों के जीवन में खुशियां लेकर आने वाला साबित होगा. सोच-समझकर लिए गए निर्णयों से कारोबारियों को धन लाभ होगा. इसके अलावा कारोबार की छवि में भी सुधार होने के योग हैं. युवाओं की यदि माता से बोलचाल बंद है तो बातचीत फिर से शुरू हो सकती है.
वृश्चिक राशि
चंद्र देव की विशेष कृपा से वृश्चिक राशिवालों के लिए 5 नवंबर 2025 यानी सुपरमून का दिन बहुत बढ़िया रहेगा. मन में यदि किसी बात को लेकर उथल-पुथल चल रही है तो वो शांत होगी. कामकाजी लोग अपनी मीठी वाणी और अच्छे स्वभाव से सभी का दिल जीतने में कामयाब होंगे.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
करियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
21 hrs agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
1 day agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
1 day ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
2 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
3 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
3 days agoकिन राशियों के लिए लकी रहेगा दिन और किसे होगा नुकसान? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoकेतु गोचर से बदलेगा इन 4 राशियों का हाल, करियर में बनेंगे तरक्की के योग
4 days agoशनिवार को इन 5 राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ? पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines