Sunstone Gemstone Benefits: जब किसी व्यक्ति की कुंडली में ग्रहों के अशुभ प्रभाव पड़ते हैं तो व्यक्ति कुछ न कुछ उपाय जरूर करता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, अशुभ ग्रहों के प्रभाव से बचने के लिए कुछ ऐसे रत्न होते हैं, जिन्हें धारण करने से अशुभ प्रभाव को कम किया जा सकता है।
रत्न शास्त्र के अनुसार, जब किसी जातक की कुंडली में सूर्य की स्थिति उच्च होती है तो व्यक्ति सभी क्षेत्र में सफलता हासिल करता है, लेकिन वहीं जब कुंडली में सूर्य कमजोर होता है तो उस व्यक्ति को सभी काम में असफलता सामना करना पड़ता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, कुंडली में सूर्य की स्थिति मजबूत करने के लिए रत्न के बारे बताए गए हैं। आइए सूर्य को मजबूत करने के लिए कौन सा रत्न धारण करना चाहिए।
सूर्य को मजबूत करने के रत्न
सनस्टोन
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब किसी जातक की कुंडली में सूर्य ग्रह की स्थिति कमजोर होती है तो उस जातक को सनस्टोन धारण करना चाहिए। रत्न शास्त्र के अनुसार, सन स्टोन हल्के पीले रंग का होता है। साथ ही यह माणिक रत्न का उप रत्न माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जो जातक सनस्टोन धारण करते हैं, उन पर सूर्य देव की कृपा हमेशा बनी रहती है। साथ ही सभी बाधाओं से मुक्ति मिलती है। जातक को समाज में मान-सम्मान मिलता है।
सनस्टोन धारण करने के नियम
रत्न शास्त्र के अनुसार, सनस्टोन को सोने चांदी या प्लेटिनम की अंगूठी में धारण करना चाहिए।
ज्योतिषियों के अनुसार, सनस्टोन रविवार, सोमवार और गुरुवार को धारण करने चाहिए, क्योंकि इस दिन धारण करना बेहद शुभ माना गया है।
सनस्टोन कभी भी अनामिका उंगली में धारण करना चाहिए। इस उंगली में धारण करना शुभ होता है।
बता दें कि इस स्टोन को धारण करने से पहले कच्चे दूध और गंगाजल से शुद्धिकरण करें, उसके बाद ही धारण करें।
सनस्टोन धारण करने के फायदे
रत्न शास्त्र के अनुसार, सनस्टोन धारण करने से व्यक्ति के व्यक्तित्व में निखार आता है।
साथ ही व्यक्ति के अंदर लीडरशिप की स्किल अच्छी हो जाती है।
सभी तरह के मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।
रत्न शास्त्र के अनुसार, सनस्टोन धारण करने से मन प्रसन्न रहता है साथ ही मन से नेगेटिविटी दूर रहती है।
जातक के प्रेम संबंधों में सुधार आता है। साथ ही व्यक्ति ज्यादा क्रिएटिविटी बढ़ती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।