हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

15 जून से पहले 3 राशियों को नहीं होगी धन की कमी, समाज में खूब कमाएंगे नाम

Sun Zodiac Change 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव कल यानी 14 मई को अपनी राशि परिवर्तन कर चुके हैं। ऐसे में कुछ राशियों के लिए सूर्य का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ रहने वाला है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि अगले एक माह में किन-किन राशियों को लाभ होने वाला है।

विज्ञापन

Sun Zodiac Change 2024: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव बीते दिन अपनी राशि परिवर्तन कर लिए हैं और 15 जून तक इसी राशि में विराजमान रहेंगे। ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को आत्मा, पिता, मान-सम्मान, सुख-समृद्धि, यश, पद-प्रतिष्ठा का कारक ग्रह माना गया है। ऐसे में सूर्य का राशि परिवर्तन कुछ राशियों के लिए बेहद ही शुभ माना जा रहा है। सूर्य देव इन राशियों को समाज में मान-सम्मान और धन-दौलत में लाभ दिलाएंगे। क्योंकि ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव का राशि या नक्षत्र परिवर्तन महत्वपूर्ण माना गया है। तो आज इस खबर में जानेंगे कि किन-किन राशियों पर सूर्य देव अगले एक महीना तक मेहरबान रहेंगे।

मेष राशि

वैदिक शास्त्र के अनुसार, सूर्य देव मेष राशि वाले लोगों पर अपनी कृपा बनाए रखेंगे। ऐसे में मेष राशि वाले लोगों को अपनी वाणी में मधुरता बनाए रखनी होगी। साथ ही परिवार में सभी के साथ मिलकर रहना होगा। धन-संबंधित सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। जीवन में आगे बढ़ने के लिए कई सारे मौके मिलेंगे। पारिवारिक समस्याओं से मुक्ति मिलेगी। मानसिक तनाव से भी मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य संबंधित सारी परेशानियां खत्म हो जाएंगी।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही अनुकूल साबित हो सकता है। जो लोग राजनीति के क्षेत्र में करियर बनाने के बारे में सोच-विचार कर रहे हैं उन्हें मौका कई सारे मौका मिलेगा। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें करियर में आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। पढ़ाई संबंधित कुछ अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। सीनियर का साथ मिलेगा। नौकरी करने वाले लोगों के जीवन में थोड़ी राहत मिलेगी। आय में वृद्धि होने की संभावना है।

विज्ञापन

तुला राशि

तुला राशि वाले लोगों के लिए सूर्य का वृषभ राशि में प्रवेश कई मायनों में शुभ रहेगा। जो लोग शेयर बाजार में निवेश करना चाहते हैं उन्हें डबल का फायदा हो सकता है। डूबा हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आय के नए-नए स्रोत बनेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। पैतृक संपत्ति से धन का लाभ हो सकता है। सूर्य के आशीर्वाद से सभी कार्यों में सफलता मिलेगी।

यह भी पढ़ें- मोहिनी एकादशी पर दैत्य गुरु करने जा रहे हैं राशि परिवर्तन, 3 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- दूध पीकर घर से बाहर निकलना चाहिए या नहीं?

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola