मोहिनी एकादशी पर दैत्य गुरु करने जा रहे हैं राशि परिवर्तन, 3 राशियों को होगा जबरदस्त लाभ

Mohini Ekadashi Shukra Gochar: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मोहिनी एकादशी के दिन शुक्र देव अपनी राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। शुक्र देव के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों की किस्मत बदलने वाली है। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Shukra Gochar 2024

Shukra Gochar 2024

Mohini Ekadashi Shukra Gochar: वैदिक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, प्रत्येक माह में एकादशी की तिथि पड़ती है। इस समय वैशाख का महीना चल रहा है और वैशाख माह के एकादशी तिथि 19 मई को है। वैशाख माह की एकादशी तिथि को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना जाता है। ज्योतिषियों के अनुसार, मोहिनी एकादशी के दिन दैत्य गुरु शुक्र अपनी राशि परिवर्तन करने वाले हैं। एकादशी के दिन शुक्र देव के राशि परिवर्तन करने से कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होने वाला है। तो आइए उन राशियों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

मेष राशि

मेष राशि वाले लोगों लिए शुक्र का राशि परिवर्तन बहुत ही शुभ रहने वाला है। ज्योतिषियों के मानना है कि एकादशी के बाद शुक्र देव मेष राशि पर मेहरबान रहेंगे। आय कमाने के नए-नए स्रोत बनेंगे। साथ वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। रुका हुआ धन मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में विस्तार होगा।

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि वाले लोगों के लिए एकादशी बहुत ही शुभ फलदायी रहेगा। जो लोग पढ़ाई कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। जीवन में आगे बढ़ने के मौके कई मौके मिलेंगे। घर-परिवार में सुख-शांति रहेगी। नौकरी करने वाले लोगों के लिए यह समय बहुत ही लाभदायक रहेगा।

सिंह राशि

मोहिनी एकादशी सिंह राशि वाले लोगों के लिए लाभदायक रहेगा। शुक्र देव सिंह राशि के लोगों पर अपनी कृपा बरसाए रहेंगे। कारोबार में तरक्की होंगे। धन लाभ की स्थिति बन सकती है। भौतिक सुख-सुविधाओं में विस्तार होगा। संतान पक्ष की ओर से अच्छी खुशखबरी भी मिलने वाली है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।  किसी भी उपाय को करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ