हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सूर्य-शुक्र ने बनाया जीरो डिग्री पर युति, जागा इन 5 राशियों का सोया भाग्य

23 मार्च, 2025 की सुबह में सूर्य और शुक्र अपने गोचर के दौरान एक-दूसरे से जीरो यानी शून्य डिग्री पर स्थित होकर पूर्ण युति बनाया, जिसका सकारात्मक असर 5 राशियों के लिए बेहद लाभकारी होगा।

विज्ञापन

रविवार 23 मार्च, 2025 की सुबह में 6 बजकर 35 मिनट पर सूर्य और शुक्र अपने गोचर के दौरान एक-दूसरे से जीरो यानी शून्य डिग्री पर स्थित होकर पूर्ण युति बनाया। ज्योतिष सिद्धांत के अनुसार जब सूर्य और शुक्र शून्य डिग्री पर मिलते हैं, तो उसे सूर्य और शुक्र की पूर्ण युति कहते हैं, जिसे बेहद लाभकारी माना गया है। मान्यता है कि जब सूर्य और शुक्र ग्रह इस स्थिति में एक साथ होते हैं, तो उनकी प्रभावशाली ऊर्जा एक-दूसरे के साथ मिलकर कार्य करती है।

सूर्य-शुक्र की युति का राशियों पर असर

सूर्य-शुक्र की युति को आमतौर पर व्यक्ति के जीवन में सुख, समृद्धि और रचनात्मकता को बढ़ावा देने वाला माना जाता है। यह समय प्रेम संबंधों, सौंदर्य और कला के क्षेत्र में सफलता प्राप्त करने के लिए अच्छा होता है। इन दोनों ग्रहों की पूर्ण युति का असर यूं तो सभी राशियों पर रहेगा, लेकिन इन शुभ युति से 5 राशियों के जातकों का सोया भाग्य जाग सकता है। आइए जानते हैं कि इस युति के असर से किन 5 राशियों के लोग मालमाल हो सकते हैं?

ये भी पढ़ें: मैरिड लाइफ रहेगी हमेशा खुशहाल, बस कपल अपना लें विदुर नीति की ये 5 बातें

विज्ञापन

मेष राशि

यह समय मेष राशि के जातकों के लिए प्रेम और रिश्तों के लिए बहुत अच्छा रहेगा। यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो उसमें सामंजस्य और सुलह होने के योग हैं। वित्तीय मामले भी बेहतर हो सकते हैं। निवेश से अच्छे लाभ मिलने के संकेत हैं। करियर में नया अवसर मिलेगा। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत का फल मिल सकता है। आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों की इस समय में वित्तीय क्षेत्र में प्रगति हो सकती है। पुराने निवेशों से अच्छा लाभ मिलेगा और संपत्ति से संबंधित मामलों में भी सफलता मिलने के योग हैं। शरीर में ताजगी और ऊर्जा का अनुभव होगा। मानसिक शांति भी मिलेगी। समाज में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपके विचारों को सराहा जाएगा और आपको नए संपर्क भी बन सकते हैं।

विज्ञापन

कर्क राशि

कर्क राशि के जातकों के लिए यह समय आपके परिवार के साथ संबंधों को मजबूत करने के लिए अच्छा है। व्यक्तिगत संबंधों में सुलह और सुधार होगा। व्यवसायिक सफलता मिल सकती है। काम में नए अवसर खुल सकते हैं और आपके प्रयासों का फल मिल सकता है। मानसिक रूप से आप मजबूत महसूस करेंगे और किसी भी चुनौती का सामना करने के लिए तैयार रहेंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातक यदि किसी रिश्ते में हैं, तो यह समय और अधिक सामंजस्यपूर्ण होगा। विवाह या प्रेम संबंधों में सुखद परिवर्तन हो सकता है। कामकाजी जीवन में आपको प्रशंसा मिलेगी। कार्यस्थल पर आपकी मेहनत और समर्पण का सकारात्मक परिणाम सामने आएगा। पैसे से जुड़ी समस्याओं का समाधान हो सकता है। आपको आर्थिक मदद मिल सकती है।

विज्ञापन

मीन राशि

मीन राशि के जातकों की इस समय में आपके व्यवसाय में वृद्धि हो सकती है और आपके प्रयासों का सकारात्मक परिणाम मिलेगा। आपकी सेहत में सुधार होगा और आप खुद को ऊर्जावान और ताजगी से भरपूर महसूस करेंगे। आपकी सामाजिक स्थिति में सुधार होगा। आपके कामों की सराहना होगी और आपके संबंधों में भी सकारात्मक बदलाव आएंगे।

ये भी पढ़ें: इंसान का समय कितना भी बुरा क्यों न हो, भूल से भी नहीं बेचनी चाहिए ये 5 चीजें

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola