खुलेगा 3 राशियों की किस्मत का पिटारा, मिथुन राशि में सूर्य गोचर से बनेंगे बिगड़े काम

Mithun Sankranti 2024: सूर्य एक निश्चित अंतराल पर अपना राशि परिवर्तन करते हैं, जिसका असर जीवन के हर क्षेत्र पर पड़ता है। 15 जून को मिथुन संक्राति के बाद 30 दिनों के लिए मिथुन राशि में सूर्य गोचर 3 राशियों के लिए काफी लाभकारी सिद्ध हो सकता है। आइए जानते हैं, ये 3 राशियां कौन-सी हैं और इन पर क्या सकारात्मक असर होने के योग हैं?

mithun-sankranti-2024
विज्ञापन

Mithun Sankranti 2024: 15 जून 2024 को मिथुन सक्रांति है। इस तारीख को सूर्यदेव वृषभ राशि से निकलकर मिथुन राशि में जाएंगे। आत्मा, व्यक्तित्व, नेतृत्व और स्वास्थ्य के स्वामी सूर्य का यह राशि परिवर्तन राजनीति, अर्थव्यवस्था, व्यापार, बारिश-बाढ़ सहित अन्य मौसमी घटनाओं को प्रभावित करेगा। इसके साथ ही मिथुन में सूर्य गोचर का सभी राशियों पर व्यापक असर पड़ेगा, लेकिन 3 राशियां इससे सबसे ज्यादा लाभान्वित होंगी, जो उनकी किस्मत का पिटारा खोल सकता है।

मिथुन राशि में सूर्य गोचर का राशियों पर असर

वृषभ राशि:

सूर्यदेव के मिथुन राशि में गोचर का वृषभ राशि पर विशेष सकारात्मक असर होने के योग बन रहे हैं। आपके किए जा रहे प्रयत्न से घर में धन-धान्य की वृद्धि होगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, कुछ जातकों के इन्क्रीमेंट होने के भी योग हैं। बेरोजगारों के लिए नौकरी के नए अवसर सामने आएंगे। राजनीति से जुड़े जातक चुनाव में विजयी हो सकते हैं। कारोबार से जुड़े जातक नई नीति अपनाने से बेहतर लाभ की आशा रख सकते हैं। लंबित काम पूरे होंगे। करियर को मजबूत बनाने का स्टूडेंट्स का प्रयास सकारात्मक परिणाम दे सकता है।

विज्ञापन

धनु राशि:

धनु राशि के जातकों के लिए यह समय आत्मविश्वास से आगे बढ़ने का समय है। स्टूडेंट्स को कुछ नया सीखने का अवसर प्राप्त होगा, जो उनके करियर के लिए सकारात्मक और निर्णायक साबित हो सकता है। नौकरीपेशा जातकों को अधिकारियों का समर्थन मिलेगा। प्राइवेट नौकरी से जुड़े जातकों के काम से बॉस खुश होंगे, प्रमोशन के साथ काम करने के लिए अलग केबिन मिल सकता है। व्यापार के काम के सिलसिले में लंबी यात्रा के योग हैं, जो फलदायी सिद्ध होगा। घर में मांगलिक आयोजन होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन खुशहाल रहेगा।

मीन राशि:

मीन राशि के जातकों का मिथुन संक्रांति के बाद भाग्योदय होने के योग बन रहे हैं। नौकरी बदलने की चाह रखने वाले जातक की इच्छा पूरी होगी। सरकारी नौकरी का सपना भी पूरा हो सकता है। घर में आर्थिक संपन्नता बनी रहेगी। बिगड़े हुए काम के बन जाने के प्रबल योग हैं। नए व्यापार की योजना पर अमल हो सकता है। जीवनसाथी की ओर से हर काम में पूरा सहयोग प्राप्त होगा। वाणिज्य और व्यापर से जुड़े जातक साझेदारी में अच्छा मुनाफा अर्जित करेंगे। घाटा कम होने से मानसिक तनाव कम होगा। स्वास्थ्य के मामले में थोड़ी सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ