---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

Shukra Gochar 2025: शनि के नक्षत्र में शुक्र का प्रवेश, इन 4 राशियों के लिए भारी संकट!

Shukra Gochar 2025: धन और वैभव के दाता शुक्र 26 अप्रैल को नक्षत्र परिवर्तन करने जा रहे हैं। ये शनि के नक्षत्र उत्तरभाद्रपद में प्रवेश करेंगे। इससे कुछ राशि वालों के लिए संकट का समय भी आ सकता है। उत्तरभाद्रपद नक्षत्र 27 नक्षत्रों में से 26वां नक्षत्र है और इसके स्वामी शनिदेव हैं। आइए जानते हैं कि ये किन राशि वालों के लिए शुभ नहीं रहने वाला है।

---विज्ञापन---

Shukra Gochar 2025: 27 नक्षत्रों में 26वां नक्षत्र उत्तरभाद्रपद के स्वामी शनिदेव हैं। आगामी 26 अप्रैल को धन और वैभव के दाता शुक्र इसी नक्षत्र में प्रवेश करने वाले हैं। 26 अप्रैल 2025 दिन शनिवार को सुबह 12 बजकर 2 मिनट पर शुक्र नक्षत्र परिवर्तन कर जाएंगे। इसके बाद वे 16 मई तक यहीं रहेंगे। इस गोचर के दौरान शुक्र मीन राशि में मौजूद रहने वाले हैं।

शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन का असर सभी 12 राशि वालों पर पड़ेगा। कुछ के लिए यह शुभ तो कुछ के लिए यह अशुभ भी रहेगा। यहां कुल 4 राशियां ऐसी भी हैं, जिनके लिए समय काफी कठिन आने वाला है। शुक्र के नक्षत्र परिवर्तन से इन राशि वालों के जीवन में संकट आने की आशंका है। आइए जानते हैं कि वे 4 राशियां कौन सी हैं।

---विज्ञापन---

सिंह राशि

शुक्र सिंह राशि वालों के 8वें भाव में असर डालेंगे। इससे आपको अचानक कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। कोई संकट आपके ऊपर आ सकता है। धन की हानि होने के संकेत हैं, इस कारण बचकर रहें। मानसिक तनाव से आप परेशान रहेंगे। रिलेशनशिप में गलतफहमियां आपकी लव या मैरिड लाइफ में झगड़े का कारण बन सकती हैं। हेल्थ का ध्यान रखें। गुप्त रोग और सर्जरी होने की संभावना है, इस कारण बेहद संभलकर रहें।

तुला राशि

शुक्र के नक्षत्र गोचर का प्रभाव तुला राशि वालों के छठवें भाव पर पड़ेगा। इससे आपके शत्रु बढ़ सकते हैं। इसके साथ ही आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हो सकती हैं। वर्कप्लेस पर आपको दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। बेहद संभलकर काम करें, क्योंकि कानूनी पचड़ों में फंसने की प्रबल संभावना है। धन से जुड़े सभी फैसले आपको सोच-समझकर लेने होंगे, अन्यथा आपको भारी नुकसान सहना पड़ेगा।

---विज्ञापन---

धनु राशि

शुक्र इस राशि के चौथे भाव पर असर डालेगा। इस कारण घर-परिवार में अशांति का माहौल रह सकता है। माता या परिवार के किसी सदस्य का स्वास्थ्य खराब हो सकता है। वाहन या संपत्ति से जुड़े विवाद आपको परेशान कर सकते हैं। मानसिक तनाव और असंतोष से मन खराब रहेगा।

मकर राशि

मकर राशि वालों के तीसरे भाव में शुक्र के इस गोचर का असर पड़ेगा। यह आपकी मेहनत को बढ़ाएगा। आपको सफलता देर से मिलेगी। भाई-बहनों में मतभेद होने के पूरे चांस हैं। यात्रा में परेशानी आ सकती है। इसके साथ ही अनावश्यक खर्च बढ़ने की भी संभावना है। कोई बड़ी डील अटक सकती है।

---विज्ञापन---

उपाय- श्रीसूक्त का पाठ करें। इसके साथ ही आपको सफेद कपड़े पहनने चाहिए। सुंगधित चीजों का दान भी आपको फायदा देगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Paaya in Astrology : सोना, चांदी या तांबा किस पाए में हुआ है आपका जन्म, जानिए कौन सा होता है शुभ?

First published on: Mar 02, 2025 07:23 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola