हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Surya Gochar Rashifal: सोने जैसी चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, तुला राशि में सूर्य गोचर से बढ़ेगी समृद्धि

Surya Gochar Rashifal: 17 अक्टूबर 2025 को 1:53 PM बजे सूर्य कन्या से तुला राशि में गोचर करेंगे, जिसे ‘तुला संक्रांति’ कहा जाता है। वैदिक ज्योतिष में यह परिवर्तन अत्यंत प्रभावशाली माना गया है। आचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, इस गोचर से 5 राशियों की किस्मत चमकने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये लकी राशियां कौन-सी हैं?

विज्ञापन

Surya Gochar Rashifal: सूर्य एक निश्चित समय -पर अपना राशि परिवर्तन करते है, जिसे ‘संक्रांति’ कहा जाता है। द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल 17 अक्टूबर, 2025 को दोपहर बाद 01:53 PM बजे सूर्य का कन्या से तुला राशि में प्रवेश होगा। वैदिक ज्योतिष में सूर्य ग्रहों के राजा और सबसे महत्वपूर्ण ग्रह हैं। सूर्य के राशि परिवर्तन का देश-दुनिया सहित सभी राशियों पर काफी गहरा असर होता है। आचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य के अनुसार, तुला राशि में सूर्य गोचर से 5 राशियों की किस्मत सोने जैसी चमकने के योग बन रहे हैं। आइए जानते हैं, ये भाग्यशाली राशियां कौन-सी हैं, जिनकी समृद्धि में वृद्धि होने के संकेत हैं।

वृषभ राशि

सूर्य का तुला राशि में प्रवेश वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक दृष्टि से लाभकारी रहेगा, धन लाभ होगा और आय के नए स्रोत बनेंगे। नौकरीपेशा लोगों को बोनस, प्रमोशन या वेतनवृद्धि के संकेत मिल सकते हैं। व्यापारी वर्ग को निवेश का अच्छा रिटर्न मिल सकता है, साथ ही पुराने रुके हुए पैसे वापस आने की संभावना है। फ्रीलांसर या स्वतंत्र पेशेवरों के लिए नए प्रोजेक्ट मिल सकते हैं, जिससे आय में इज़ाफा होगा। स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। कार्यक्षमता में भी बढ़ोतरी हो सकती है।

सिंह राशि

सूर्य सिंह राशि के स्वामी हैं। तुला राशि में सूर्य गोचर आपके लिए सम्मान और प्रभाव में वृद्धि लेकर आएगा। समाज में आपकी साख मजबूत होगी, और लोग आपकी सलाह को गंभीरता से लेंगे। करियर में नेतृत्व की भूमिका मिल सकती है या वरिष्ठों से सराहना प्राप्त हो सकती है। मीडिया, प्रशासन या राजनीति से जुड़े लोगों को विशेष लाभ होगा। पारिवारिक दृष्टि से भी आपकी भूमिका अधिक प्रभावशाली हो सकती है।

ये भी पढ़ें: Hindu Dharma: किस पेड़ पर वास करते हैं कौन-से देवी-देवता और उनकी पूजा से मिलता है कौन-सा फल, जानें

कन्या राशि

इस समय कन्या राशि के जातकों के लिए वित्तीय क्षेत्र में अनुकूलता देखने को मिलेगी। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं, विशेषकर यदि आप ऑनलाइन काम, कंसल्टिंग या क्रिएटिव क्षेत्र से जुड़े हैं। पार्टनरशिप में काम करने वालों को अच्छा लाभ मिलेगा। घर की सुख-सुविधाओं में वृद्धि संभव है। घरेलू बजट संतुलित रहेगा और निवेश से दीर्घकालीन लाभ के संकेत मिलेंगे।

तुला राशि

सूर्य का इसी राशि में प्रवेश इसके जातकों लिए उत्साह और आत्मविश्वास का संचार करेगा। कई ऐसे कार्य जो लंबे समय से अटके हुए थे, अब गति पकड़ेंगे। संबंधों में मधुरता आएगी, विशेषकर जीवनसाथी या प्रेमी से जुड़ा कोई तनाव कम होगा। व्यक्तिगत छवि सुधरेगी, और लोग आपकी बातों को अधिक महत्व देंगे। व्यवसायिक जीवन में आप नई योजनाएं बनाकर उन्हें लागू कर पाएंगे।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए यह गोचर प्रोफेशनल ग्रोथ के संकेत दे रहा है। करियर में प्रगति के नए मौके मिलेंगे। नौकरी बदलने का विचार कर रहे हैं तो यह सही समय हो सकता है। विदेश यात्रा, ट्रांसफर या प्रमोशन से जुड़े योग बन सकते हैं। जो लोग शिक्षा, शोध या लेखन कार्य से जुड़े हैं, उन्हें विशेष मान्यता मिल सकती है। नेटवर्किंग और नए संपर्क लाभकारी सिद्ध होंगे, जो भविष्य में अवसरों का द्वार खोलेंगे।

ये भी पढ़ें: Shani Margi 2025 Rashifal: वक्री शनि कब होंगे मार्गी, जानिए दिन, समय और आपकी राशि पर असर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें