Sun Transit in Libra on 18 October: ज्योतिष शास्त्र में सूर्य देव को ग्रहों का बॉस माना जाता है। जो कि आत्मा का कारक भी माने गए हैं। ज्योतिषीय गणना का मुताबिक सूर्य देव हर महीने अपनी राशि बदलते हैं। सूर्य देव किसी एक राशि में पूरे 30 दिनों तक रहते हैं। सूर्य देव इस वक्त कन्या राशि में मौजूद हैं और आगामी 18 अक्टूबर को राशि बदलकर तुला में प्रवेश कर जाएंगे। सूर्य के इस राशि परिवर्तन का असर सभी 12 राशियों पर होगा, लेकिन इससे सबसे अधिक लाभ 5 राशि वालों को होगा। आइए जानते हैं कि सूर्य के राशि परिवर्तन से किन 5 राशियों को फायदा होने वाला है।
वृषभ राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्य का राशि परिवर्तन वृषभ राशि वालों के लिए अत्यंत मंगलकारी माना जा रहा है। दरअसल सूर्य जब तुला राशि में प्रवेश करेंगे तो इस राशि के जातकों का भाग्योदय शुरू हो जाएगा। इस दौरान जो लोग बेरोजगार हैं, वे असर प्रयास करेंगे तो अच्छी नौकरी लग सकती है। इसके साथ ही सूर्य-गोचर की पूरी अवधि में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। नौकरी में पदोन्नति का अवसर प्राप्त हो सकता है। अधिक समय से अटका हुआ कार्य पूरा होगा।
सिंह राशि
सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का यह राशि परिवर्तन अत्यंत शुभ और मंगलकारी माना जा रहा है। दरअसल इस दौरान कार्यों में जबरदस्त सफलता मिलेगी। पैतृक संपत्ति का लाभ मिल सकता है। इसके साथ ही इस दौरान जीवन में खुशियों का आगमन होगा। पारिवारिक माहौल अच्छा और सेहत अच्छी रहेगी। अन्यायन्य स्रोतों से खूब धन आएगा। कार्य स्थल पर कार्यों का बोझ कम होता दिखाई देगा। बिजनेस में आर्थिक उन्नति के प्रबल योग हैं। नौकरी में वेतनवृद्धि का लाभ मिल सकता है। कुल मिलाकर सूर्य का यह राशि परिवर्तन आपके लिए मंगलकारी साबित होगा।
यह भी पढ़ें: Rahu Ketu Parivartan: राहु-केतु के परिवर्तन से 5 राशियां होंगी मालामाल, चमकेंगे भाग्य के सितारे
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर बेहद लाभकारी रहने वाला है। दरअसल इस दौरान नौकरी और व्यापार में जबरदस्त आर्थिक लाभ होगा। करियर में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेंगे। संतान पक्ष से भरपूर सहयोग प्राप्त होगा। इसके साथ ही बिजनेस में किए गए निवेश से धन लाभ होगा। जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं, उन्हें खास लाभ प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश में लगे लोगों को खुशखबरी मिलेगी।
मकर राशि
सूर्य का तुला राशि में गोचर मकर राशि वालों के लिए बेहद शुभ और मंगलकारी है। जो लोग लंबे समय से नौकरी में पदोन्नति की प्रतीक्षा में हैं, उन्हें खुशखबरी मिलेगी। इसके साथ ही जो लोग नैकरी की तलाश में हैं, उन्हें शुभ समाचार प्राप्त होगा। बिजनेस में आर्थिक लाभ नजर आएगा। किसी गुप्त स्रोत से धन लाभ हो सकता है। इस दौरान किए गए निवेश से लाभ मिल सकता है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे लोगों को लाभ प्राप्त होगा।
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए सूर्य का यह गोचर किसी वरदान से कम नहीं है। दरअसल सूर्य-गोचर की अवधि में नौकरी में प्रमोशन, वेतनवृद्धि और महचाहे स्थान परिवर्तन का योग बनेगा। इसके साथ ही जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें इस दौरान खूब मुनाफा प्राप्त होगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी में लगे छात्रों को खुशखबरी मिलेगी। पैतृक संपत्ति से आर्थिक लाभ होगा। परिवार में खुशहाली का माहौल नजर आएगा। यात्रा योग से धन लाभ होगा।
यह भी पढ़ें: Diwali Grah Gochar: दिवाली से पहले और बाद तक 4 राशियों पर मां लक्ष्मी रहेंगी मेहरबान, होगा छप्परफाड़ धन लाभ
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए सुनहरा मौका, इन 3 राशियों के लिए खास उपाय
15 hrs agoआज रहेगा भद्रा का साया, इन 5 राशियों को रहना होगा सतर्क, पढ़ें राशिफल
21 hrs agoकुंभ, मकर और तुला राशि के लिए उपाय, बनी रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा
1 day agoआज सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा सोमवार का दिन? पढ़ें राशिफल
1 day agoमेष और मिथुन राशि के लिए खुलेंगे तरक्की के रास्ते, कैसा रहेगा महीना?
2 days agoघूमने-फिरने के शौकीन हैं इन दो मूलांक के लोग, ट्रिप के लिए रहते हैं तैयार
2 days agoवृषभ राशि वालों का बढ़ेगा तनाव, 5 दिसंबर तक रह सकते हैं परेशान
2 days agoरविवार को सूर्य की तरह चमकेगा इन 5 राशियों का भाग्य, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलाभ या हानि, शनिवार कैसा रहेगा सभी राशियों का दिन? पढ़ें आज का राशिफल
3 days agoआज इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, हो सकता है धनलाभ, पढ़ें राशिफल
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines