Rahu Ketu Parivartan: राहु-केतु के परिवर्तन से 5 राशियां होंगी मालामाल, चमकेंगे भाग्य के सितारे

Rahu Ketu Parivartan

Rahu Ketu Parivartan

Rahu Ketu Parivartan: ज्योतिष शास्त्र में राहु और केतु को छाया ग्रह के रूप में देखा गया है। ये मायावी ग्रह हमेशा उल्टी चाल चलते हैं। ज्योतिषीय गणना के मुताबिक दिवाली से पहले मायावी ग्रह राहु और केतु अपनी चाल बदलने वाले हैं। इस वक्त राहु मेष राशि में जबकि केतु तुला राशि में संचरण करा है। राहु-केतु आगामी 30 अक्टूबर को अपनी-अपनी राशि बदलेंगे। जिसके परिणामस्वरूप कुछ राशियों के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन आएगा। आइए जानते हैं कि राहु-केतु के राशि बदलने से किन 4 राशियों के भाग्य बदलने वाले हैं।

विज्ञापन

राहु-केतु कब बदलेंगे अपनी-अपनी चाल?

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक, राहु 30 अक्टूबर, 2023 को मेष से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेंगे। साथ ही राहु इस राशि में 18 मई 2025 तक रहेंगे। जबकि केतु 30 अक्टूबर 2023 को कन्या राशि में गोचर करेंगे।

विज्ञापन

मेष राशि

मेष राशि में राहु की उपस्थिति से यहां गुरु-चांडाल योग का निर्माण हो रहा है। जैसे ही राहु इस राशि को छोड़कर दूसरी राशि में जाएगा, मेष राशि वालों को इस अशुभ योग से छुटकारा मिल जाएगा। जिसके बाद मेष राशि के जातकों को नौकरी और व्यापार में खूब तरक्की देखने को मिलेगी। लंबे समय से जो कार्य अटका पड़ा था, वह पूरा होगा। साथ ही धन लाभ के कई अन्य योग भी बनेंगे।

विज्ञापन

कर्क राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु-केतु का परिवर्तन कर्क राशि के लिए शुभ है। दरअसल राहु-केतु के परिवर्तन के बाद का समय इस राशि के लिए स्वर्णिम साबित होगा। इस दौरान बिजनेस में आर्थिक उन्नति और जॉब में प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। आर्थिक संकटों से मुक्ति मिलेगी। घर में सुख के साधनों की वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर कार्यशैली में सुधार देखने को मिलेगा।

सिंह राशि

ज्योतिषीय गणना के मुताबिक, सिंह राशि के लिए राहु-केतु का परिवर्तन लाभदायक साबित हो सकता है। इस दौरान राहु-केतु के शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। जिसके परिणामस्वरूप मुश्किल से मुश्किल कार्यो में भी सफलता मिलेगी। आर्थिक दृष्टिकोण से भी राहु-केतु का यह गोचर सिंह राशि वालों के लिए शुभ है। इस दौरान कई स्रोतों से धन लाभ होगा। बिजनेस और नौकरी में खास प्रगति देखने को मिलेगी। जमीन से जुड़े कार्यों से धन की आवक बढ़ेगी। कुल मिलाकर राहु-केतु का गोचर सिंह राशि के लिए मंगलकारी है।

विज्ञापन

मीन राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, राहु-केतु का गोचर मीन राशि वालों के लिए वरदान साबित हो सकता है। दरअसल इस दौरान मीन राशि के जातकों को करियर में कई लाभकारी अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उन्हें प्रमोशन का लाभ मिल सकता है। इसके अलावा इस अवधि में रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। वहीं जो लोग बिजनेस कर रहे हैं, उन्हें अत्यधिक लाभ मिलेगा।

विज्ञापन

तुला राशि

राहु-केतु अपनी-अपनी राशि बदलकर तुला राशि वालों को जमकर लाभ कराएंगे। इस दौरान तुला राशि वालों के सुख के साधनों में वृद्धि होगी। आमदनी के नए स्रोत बनेंगे। दूसरों को दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा। बिजनेस में आर्थिक प्रगति देखने को मिलेगी। आकस्मिक धन लाभ का भी योग बनेगा। इस दौरान शादीशुदा लोगों का वैवाहिक जीवन अच्छा बीतेगा। इसके अलावा जो लोग विवाह योग्य हैं, उन्हें इसके लिए प्रस्ताव आएगा।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ