---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

इन 5 राशि वालों की हर समस्या होगी दूर, मंगल की राशि में गोचर करेंगे सूर्य!

ग्रहों के राजा सूर्य हर 30 दिन में राशि परिवर्तन करते हैं। अभी सूर्य मीन राशि में मौजूद हैं, आगामी 14 अप्रैल को वे मेष राशि में गोचर कर जाएंगे। मेष राशि में सूर्य के प्रवेश करने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो जाएगा।

---विज्ञापन---

ग्रहों के राजा सूर्य अभी मीन राशि में हैं। इस राशि में जब सू्र्य रहते हैं तो खरमास लग जाता है। इसी प्रकार जब सूर्य धनु राशि में रहते हैं तब भी खरमास लग जाता है। अभी खरमास चल रहा है। आगामी 14 अप्रैल की सुबह 3 बजकर 30 मिनट पर सूर्य देव ग्रहों के सेनापति मंगल की राशि में गोचर कर जाएंगे। यहां वे एक महीने तक रहेंगे। इसके बाद वे 15 मई को वृषभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे।

सूर्य के मेष राशि में गोचर करने से कुछ राशि वालों के जीवन में धन लाभ, पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होने की संभावना है। आइए जानते हैं कि सूर्य के गोचर से किन राशि वालों को लाभ होगा।

---विज्ञापन---

मेष राशि

सूर्य के मेष राशि के पहले यानि लग्न भाव में मौजूद होंगे। इसके कारण मेष राशि वाले आत्मविश्वास और एनर्जी से भरपूर रहेंगे। नई शुरुआत के लिए यह समय सबसे अच्छा रहने वाला है। इस दौरान आपको करियर में तरक्की और लीडरशिप क्षमता में बढ़ोत्तरी देखने को मिलेगी। इस दौरान आपकी सेहत भी अच्छी रहेगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। करियर में उछाल आएगा और बिजनेस में भी आपको लाभ देखने को मिलेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। यात्रा के योग बन सकते हैं। सरकारी क्षेत्र से भी आपको लाभ मिलने की संभावना है।

---विज्ञापन---

धनु राशि

धनु राशि वालों की क्रिएटिविटी और इंटेलिजेंस बढ़ेगी। स्टूडेंट्स के लिए यह समय काफी अच्छा रहेगा। रोमांटिक लाइफ में आपको पॉजिटिव बदलाव देखने को मिल सकते हैं। शेयर मार्केट में इंवेस्टमेंट से आपको पूरा लाभ होगा।

मकर राशि

यह गोचर चौथे भाव पर असर डालेगा। इस कारण परिवार और घर से जुड़े मामलों में आपको सुधार देखने को मिलेगा। प्रॉपर्टी खरीदने या निवेश करने का यह सही समय है। माता से सहयोग और सुख मिलेगा। करियर में भी स्थिरता आएगी।

---विज्ञापन---

मीन राशि

मीन राशि वालों के दूसरे भाव में इस गोचर का असर होगा। धन लाभ और इनकम बढ़ने के योग हैं। वाणी का प्रभाव बढ़ेगा। आपको बातचीत से लाभ मिलने की पूरी संभावना है। रुका हुआ धन मिलने की संभावना है। फैमिली लाइफ भी अच्छी रहेगी।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- इन 5 राशियों की तकदीर बदलेंगे बुध, 21 दिन बाद होने वाले हैं उदय!

First published on: Apr 02, 2025 10:51 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola