आत्मा, उच्च पद, मान-सम्मान और नेतृत्व क्षमता के कारक ग्रह सूर्य का ज्योतिष शास्त्र में खास महत्व है, जिसे ग्रहों का राजा भी कहा जाता है। करीब 30 दिन में सूर्य देव एक बार राशि परिवर्तन और एक महीने में दो से तीन बार नक्षत्र गोचर करते हैं। सूर्य के प्रत्येक गोचर का राशियों के ऊपर प्रभाव पड़ता है। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार बीते दिनों सूर्य देव ने नक्षत्र परिवर्तन किया है, जिसके कारण कुछ राशियों को गंभीर नुकसान होने की संभावना है। चलिए जानते हैं सूर्य की बदली चाल से इस बार किन-किन राशियों को लाभ नहीं होगा।
किस समय हुआ सूर्य गोचर?
पंचांग के अनुसार, बीते दिनों 18 मार्च 2025 को प्रात: काल 03:20 मिनट पर सूर्य ने उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र में कदम रखा है। शनि देव को उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र का स्वामी माना जाता है, जो कर्म, फल, दुख, न्याय, कर्तव्य और मृत्यु के कारक ग्रह हैं।
ये भी पढ़ें- Numerology: इन तिथियों पर जन्मे लोग करते हैं शनि दोष का सामना, सोच-समझकर उठाएं कदम!
सूर्य गोचर का राशियों पर नेगेटिव असर
मेष राशि
सूर्य गोचर के कारण मेष राशि के जातकों को लाभ होने की संभावना है। प्रेम जीवन में किसी तीसरे इंसान का आगमन होगा, जिसके कारण रिश्ता टूट भी सकता है। युवा वर्ग किसी पर भी जरूरत से ज्यादा भरोसा न करें। अन्यथा दिल टूट सकता है। भाई-भाई के बीच लड़ाई होगी, जिसके कारण घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा।
वृषभ राशि
ग्रहों के राजा सूर्य की बदली चाल से वृषभ राशि के जातकों को फायदा होने की संभावना नहीं है। घर में छोटी-छोटी बातों पर क्लेश होगा। कारोबारी वर्ग पैसों का लेन-देन करते वक्त सतर्क रहें। खासतौर पर पैसों के मामले पर किसी पर भरोसा न करें। जो लोग शेयर मार्केट में पैसा लगाते हैं, उन्हें घाटा होगा। वहीं जो लोग नौकरी कर रहे हैं उनका बॉस से विवाद होगा। यदि आपने अपने शब्दों पर काबू नहीं किया, तो वो आपको नौकरी से भी निकाल सकते हैं। भाई-भाई के रिश्ते में दरार आने की भी संभावना है।
कुंभ राशि
मेष और वृषभ के अलावा कुंभ राशि के जातकों के ऊपर भी सूर्य गोचर का अशुभ प्रभाव पड़ेगा। पुराने रिश्तों में गलतफहमियां बढ़ेंगी, जिसके कारण घर का माहौल तनावपूर्ण रहेगा। पार्टनरशिप में काम कर रहे जातकों को नुकसान होगा। जो लोग नौकरी कर रहे हैं, उनकी सेहत खराब हो सकती है। यदि खानपान पर ध्यान नहीं दिया, तो अस्पताल के चक्कर में मोटा खर्चा हो सकता है।
ये भी पढ़ें- Video: 31 मार्च से पहले किस मूलांक वालों का चमकेगा भाग्य और कौन होगा परेशान? जानें भविष्यफल और उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
पितरों को प्रसन्न करने के लिए पितृ अमावस्या के उपाय, शुभ फल देंगे पितृ
8 hrs agoशुक्रवार को इन 4 राशियों के लिए बनेंगे धनलाभ के योग, पढ़ें आज का राशिफल
11 hrs agoआज इन 3 राशियों को रहना होगा सावधान, पढ़ें 8 अक्टूबर 2026 का राशिफल
1 day agoकरियर-कारोबार के लिए अच्छा रहेगा इन 5 राशियों का दिन, पढ़ें आज का राशिफल
2 days agoलीडरशिप क्वालिटी से भरे होते हैं इन 2 मूलांक के लोग, हासिल करते हैं सफलता
3 days agoइंदिरा एकादशी पर इन 4 राशियों के लिए अच्छा रहेगा दिन, पढ़ें आज का राशिफल
3 days ago31 अक्टूबर से पहले मीन राशि के लिए शुभ संयोग, कर लें जरूरी काम
4 days agoसोमवार के दिन इन 5 राशियों को मिलेगा धनलाभ, पढ़ें आज का राशिफल
4 days agoधनु राशि के लिए जरूरी उपाय, इन्हें करने से मिलेगा भाग्य का साथ
5 days agoसिंह राशि के लिए सलाह, इन उपायों को करने से बढ़ेगा मान-सम्मान
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines