Numerology: इन तिथियों पर जन्मे लोग करते हैं शनि दोष का सामना, सोच-समझकर उठाएं कदम!

सनातन धर्म के लोगों के लिए कर्म का खास महत्व है। माना जाता है कि जो लोग बुरे कर्म जैसे कि लड़ाई-झगड़ा, बेवजह क्रोध और लोगों का सम्मान नहीं करते हैं, उन्हें शनि के क्रोध का सामना करना पड़ता है। चलिए जानते हैं उन तिथियों के बारे में जिन पर जन्मे व्यक्ति को अपने बुरे कर्मों का फल जरूर मिलता है।

Date Of Birth Face Worst Karma

इनका पीछा नहीं छोड़ते कर्मफल दाता!

कहते हैं कि कर्मों का फल जरूर मिलता है। अच्छे कर्म करो तो अच्छा फल और बुरे कर्म करो तो सजा जरूर मिलती है। कर्मफल देने के लिए शनि देव को त्रिदेव की ओर से अहम जिम्मेदारी सौंपी गई है। ऐसा शास्त्रों में भी उल्लेख है कि कर्मफल दाता शनि देव हर इंसान को उसके कर्मों का फल कर्मों के अनुसार देते हैं। हर राशि और हर अंक के जातक को कर्मफल जरूर मिलता है। अंक शास्त्र में कुछ ऐसी तिथियों के बारे में बताया गया है जिन पर जन्मे लोग कभी भी अपने कर्म फल से नहीं बच सकते हैं। इन्हें शनि के प्रकोप का सामना करना ही पड़ता है। चलिए जानते हैं उन्हीं तिथियों के बारे में।

विज्ञापन

किन लोगों से है शनि का खास संबंध?

अंक शास्त्र के अनुसार, किसी भी महीने की 1, 4, 8, 9, 10, 13, 17, 18, 19, 22, 26, 27, 28 या 31 तारीख पर जन्मे लोगों को अपने कर्मों का फल जरूर मिलता है। इन तिथियों का कर्मफल दाता शनि से गहरा संबंध है, जिसके कारण ये अपने कर्मों से भाग नहीं पाते हैं। शास्त्रों में 8 नंबर को शनि का अंक माना जाता है। इसलिए जिन लोगों की जन्म तिथि में 8 नंबर आता है उन्हें कभी भी बुरे कर्म नहीं करने चाहिए। नहीं तो वो जीवनभर परेशान रहते हैं।

विज्ञापन

कमजोर शनि का प्रभाव

  • जिन लोगों के ऊपर शनि का अशुभ प्रभाव पड़ता है, उन्हें कमजोरी, पेट दर्द और त्वचा से संबंधित रोग होते हैं। इसके अलावा कैंसर होने का खतरा भी बढ़ जाता है।
  • शनि के अशुभ प्रभाव के कारण बाल झड़ते हैं और व्यक्ति कुछ ही समय में गंजा हो जाता है।
  • जिन लोगों की कुंडली में शनि ग्रह की स्थिति कमजोर होती है, उनके घर में हर समय क्लेश का वातावरण रहता है।

ये भी पढ़ें- Video: 31 मार्च से पहले किस मूलांक वालों का चमकेगा भाग्य और कौन होगा परेशान? जानें भविष्यफल और उपाय

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी अंक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ